{"_id":"5eb1450c8ebc3e904359e970","slug":"suicide-by-young-boy-at-kurali-of-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहालीः कुराली में आढ़ती ने फंदा लगाकर दी जान, खुदकुशी की वजह तलाशने में जुटी है पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोहालीः कुराली में आढ़ती ने फंदा लगाकर दी जान, खुदकुशी की वजह तलाशने में जुटी है पुलिस
Tue, 05 May 2020 04:20 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, कुराली(मोहाली)
अमर उजाला, कुराली(मोहाली)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 05 May 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
फंदा लगाने वाला शख्स
- फोटो : अमर उजाला
मोहाली में कुराली स्थित अनाज मंडी में एक आढ़ती ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। अनाज मंडी में आढ़त का काम करने वाले नौजवान मनोज भसीन पुत्र राज कुमार भसीन का शव उसकी दुकान में लटकता मिला।
मनोज भसीन पहले बडाली रोड के कच्चे फड़ वाली मंडी में आढ़त का काम देखने के बाद रोज की तरह पक्की मंडी में स्थित अपनी दुकान पर आ गया था। परिवार के सदस्य उसको फोन करके संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।
फोन न उठने पर परिजन दुकान पर पहुंचे तो देखा कि मनोज फंदे से लटका हुआ था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। एसएचओ जसकार सिंह पुलिस पार्टी सहित वहां पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। अब मामले की अलग-अलग पहलुओं से जांच की जा रही है।