{"_id":"69067df74fda7429ce7538c1264dd47b","slug":"suicide-by-school-student-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई में कमजोर था, घर में फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पढ़ाई में कमजोर था, घर में फंदा लगाकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 29 Nov 2015 02:02 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ के दड़वा में 12वीं के छात्र ने अपने घर पर ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
जांच में सामने आया है कि छात्र पढ़ाई में कमजोर था। परिवार वाले उसे मेहनत करने को कहते थे। शायद इसी बात से परेशान होकर उसने खुदकुशी की है।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जीएमएसएच-16 में रखवा दिया है। दिलप्रीत सिंह (18) मनीमाजरा के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं का छात्र था।
सुबह करीब 8 बजे जब उसकी मां ने उसके कमरे में देखा तो वह पंखे से झूल रहा था। इसके बाद तुरंत परिजन उसे जीएमसीएच-32 लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया।
दिलप्रीत के पिता दुबई में काम करते हैं और उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। रविवार तक वह वापस भारत आएंगे। उसके बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले किया जाएगा।
विज्ञापन