फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   suicide by mother after poisoning to 3 child due to dispute with husband

3 बच्चों को जहर देकर मां ने लगा ली फांसी

Sun, 03 May 2015 05:03 PM IST
भूपेंद्र/अमर उजाला, गोहाना
भूपेंद्र/अमर उजाला, गोहाना Updated Sun, 03 May 2015 05:03 PM IST
विज्ञापन
suicide by mother after poisoning to 3 child due to dispute with husband

पति-पत्नी के बीच मामूली कहासुनी 3 बच्चों के लिए जानलेवा बन गई। पति से कहासुनी के बाद पत्नी ने पहले बच्चों को जहर दिया, फिर खुद फांसी लगा ली। मामला हरियाणा में रोहतक के गोहाना शहर के गांव बरोदा का है।

विज्ञापन


इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बच्चों को इलाज के लिए पीजीआई रोहतक भिजवाया। साथ ही मृतका के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका का नाम रीना बताया जा रहा है।

विज्ञापन

पति से हुई थी किसी बात पर कहासुनी

suicide by mother after poisoning to 3 child due to dispute with husband

मिली जानकारी के अनुसार, गांव बरोदा में आज सुबह रीना नामक महिला ने अपने तीन बच्चों को जहर देकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे रीना की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना का पता तब चला, जब घर पर मौजूद परिजन रीना को उठाने के लिए कमरे में आए। घटना के पीछे के कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

परिजन बता रहे हैं कि रीना की अपने पति के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। उसके बाद रीना का पति रोहतक चला गया और पीछे रीना ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed