'पत्नी से बेहद प्यार करता हूं' लिखकर फंदा लगा लिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैं अपनी पत्नी से बेहद प्यार करता हूं, लेकिन उसके लिए कुछ कर नहीं पा रहा हूं। ऐसा लिखा और फंदे से लटक गया। मामला लुधियाना का है। यहां मानसिक रूप से परेशान प्रॉपर्टी डीलर ने फंदा लगाकर जान दे दी।
घटना का पता उस समय चला जब उसकी पत्नी जागी और दूसरे कमरे में पति का शव फंदे के सहारे लटक रहा था। जानकारी मिलते ही थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस को मृतक के कब्जे से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने लिखा है कि वह अपनी पत्नी के साथ काफी प्यार करता है, लेकिन वह अपनी पत्नी के लिए कुछ भी नहीं कर सका। मृतक का नाम गुरप्रीत सिंह (45) बताया जा रहा है। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था।
हादसे में टांग टूट गई थी, चलने में असमर्थ था
थाना सराभा नगर में तैनात एएसआई शमशेर सिंह ने कहा कि गुरप्रीत सिंह प्रापर्टी डीलर था। अक्तूबर में घर में सीढ़ियों से गिर कर उसकी एक टांग टूट गई। प्लास्टर लगने के बावजूद उसकी टांग ठीक न हुई और वह पूरी तरह से काम करने में असमर्थ हो गया।
घर की मंदी हालत को देखते हुए गुरप्रीत की पत्नी नवनीत कौर ने एक निजी कंपनी में नौकरी करनी शुरू कर दी। अपनी पत्नी को काम करता देख उसे काफी दुख होता था, लेकिन वह कुछ कर पा नहीं रहा था।
शनिवार सुबह करीब छह बजे रोजाना की तरह घड़ी का अलार्म बजा तो गुरप्रीत ने उसे बंद करवा दिया और कहां कि आज सबकी छुट्टी है इसलिए सब दोबारा सो गए। एएसआई शमशेर सिंह ने कहा कि इसी दौरान गुरप्रीत जागा और उसने दूसरे कमरे में जाकर फंदा लगा अपनी जान दे दी।
जब सुबह करीब नौ बजे गुरप्रीत की पत्नी नवनीत जागी तो और उसने दूसरे कमरे में जाकर देखा तो गुरप्रीत का शव लटक रहा था। उसके चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।