{"_id":"6ef46fa618f459c3b6fa7fd81090b7f3","slug":"suicide-by-married-womn-due-to-characterless-husband-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति का कैरेक्टर ढीला था, परेशान पत्नी ने लगा लिया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति का कैरेक्टर ढीला था, परेशान पत्नी ने लगा लिया फंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़
Updated Thu, 30 Apr 2015 11:33 AM IST
विज्ञापन
एलआईसी कॉलोनी खरड़ में बुधवार सुबह एक विवाहिता ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सुनीता रानी (26) के रूप में हुई है। वह पति व बच्चे संग कॉलोनी में रहती थी।
विज्ञापन
मृतका के पिता स्वर्ण सिंह निवासी पिंजौर ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की शादी कुरुक्षेत्र हरियाणा के निवासी तरसेम सिंह से 2008 में हुई थी। दोनों एलआईसी कॉलोनी मुंडी खरड़ में रह रहे थे। उनका पांच साल का एक बेटा भी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दामाद का चाल चलन ठीक नहीं था। दोनों का इसी बात को लेकर अक्सर झगड़ा रहता था। मामला एक बार पंचायत तक पहुंचा था। इसके बाद दोनों में रजामंदी के बाद उसकी लड़की सुनीता वापस अपने पति के साथ रहने लग पड़ी थी। मगर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया था।
विज्ञापन
बुधवार सुबह जब उसका पति बेटे को छोड़ने स्कूल गया था, तभी सुनीता ने पंखे से फंदा लगा लिया। तरसेम के मुताबिक करीब नौ बजे जब वह वापस आया तो उसकी पत्नी पंखे से झूल रही थी। वह उसे फंदे से उतारकर सिविल अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया।
मृतका के पति ने घटना की सूचना तुरंत सुनीता के घरवालों को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। सिटी पुलिस के एएसआई दीप सिंह ने बताया कि मृतका के पिता के बयानों पर तरसेम के खिलाफ धारा-306 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।