फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Suicide by Married Woman due to In-laws

ससुराल वालों से तंग महिला ने की सुसाइड

Sun, 21 Sep 2014 06:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 21 Sep 2014 06:46 PM IST
विज्ञापन
Suicide by Married Woman due to In-laws

ससुराल वालों की ओर से दहेज की मांग से परेशान फतेहगढ़ के गांव चुन्नी माजरा निवासी गुरमीत कौर ने शनिवार देर शाम को फंदा लगाकर जान दी दी। घटना का पता उस समय चला जब उसका पति और 11 वर्ष का बेटा कमरे के अंदर आए। सूचना मिलने के बाद थाना डेहलों की पुलिस भी मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


जांच के बाद पुलिस ने गुरमीत के पिता जोगिहंदर सिंह की शिकायत पर गांव रुड़का निवासी उसके पति सुखविंदर सिंह उर्फ सोनू, सास गुरदेव कौर और ननद बलजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी सोनू और गुरदेव कौर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बलजीत कौर अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

दहेज के लिए करते थे परेशान

Suicide by Married Woman due to In-laws

पुलिस दोनों आरोपियों को सोमवार अदालत में पेश करेगी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मृतक की ननद बलजीत कौर का पता लगाने में जुटी हुई है।

जोगिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी गुरमीत कौर की शादी आरोपी सोनू से लगभग 12 वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद दोनों का एक बेटा हुआ।

कुछ समय बीतने के बाद आरोपियों ने उसे दहेज की मांग पर तंग करना शुरू कर दिया। उन्होंने कई बार आरोपियों की दहेज की मांग को पूरा किया। लेकिन इसके बावजूद वे रोजाना कोई न कोई मांग रखने लगे।

ननद की तलाश में छापेमारी जारी

Suicide by Married Woman due to In-laws

शनिवार की शाम को सब लोग बाहर बैठे थे तो गुरमीत कौर ने अपने कमरे में जाकर रस्सी के सहारे फंदा लगा अपनी जान दे दी। जब गुरमीत का पति और बेटा कमरे में आए तो शव लटकता देख उनके होश उड़ गए।

गुरमीत के बेटे गुरजोत ने इसकी जानकारी अपने नाना जोगिंदर सिंह को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डेहलों की पुलिस भी मौके पर पहुंची।

थाना डेहलों के एसएचओ सब इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह ने कहा कि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीसरी महिला की गिरफ्तारी अभी बाकी है। उसकी तलाश में छापामारी चल रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed