फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   suicide by man due to loss in share market

'जा रहा हूं... मेरी बेटियों का ख्याल रखना', लिखा और जान दे दी

Sun, 15 Nov 2015 04:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 15 Nov 2015 04:52 PM IST
विज्ञापन
suicide by man due to loss in share market

मैं इस दुनिया से ऊब चुका हूं। मेरी दोनों बेटियों का ख्याल रखना...। शेयर बाजार में 15 से 20 लाख रुपये का घाटा हो गया है। ये बातें ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के 40 वर्षीय राजीव कुमार ने अपने सुसाइड नोट में लिखी हैं।

विज्ञापन


सुसाइड नोट लिखने के बाद राजीव ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जब जहर का असर बढ़ चुका था तो उसने दोस्तों के पास फोन करके घटना की जानकारी दी। गंभीर हालत में उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


आर्यनगर चौकी इंचार्ज नरेश कुमार ने बताया कि राजीव कुमार ने शुक्रवार शाम को छोटूराम धर्मशाला के कमरे में जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्त पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप

suicide by man due to loss in share market

पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट में राजीव ने लिखा कि उसके दोस्त दीपक सिंघला ने उससे धोखाधड़ी की है। वह धोखे से मेरे साढ़े चार लाख रुपये हड़प गया। इस कारण शेयर बाजार में मुझे 15 से 20 लाख रुपये का घाटा हो गया।

अब किसी पर विश्वास नहीं होता। इसके बाद राजीव ने अपनी पत्नी और पिता को लिखा कि मेरी बेटियों का ख्याल रखना। पुलिस ने बताया कि राजीव पिछले काफी समय से शेयर बाजार में रुपये लगाता था।

एक दिन के लिए किराये पर लिया था कमरा
पुलिस ने बताया कि राजीव ने शुक्रवार सुबह ही छोटूराम धर्मशाला में किराये पर कमरा लिया था। कमरे पर आने के बाद राजीव ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद सुसाइड नोट लिखना शुरू किया। जिंदगी की डोर टूटते देख उसने अपने दोस्तों को फोन करके  सूचना दी।

दीपक सिंघला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसके ठिकाने के बारे में मृतक के परिजनों और उसके दोस्तों से पूछताछ की जाएगी।
- नरेश कुमार, आर्यनगर चौकी प्रभारी, रोहतक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed