{"_id":"8f47c0dc0d49176070f4e95150f87b61","slug":"suicide-by-love-couple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से भागे प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से भागे प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी की
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
Updated Fri, 31 Oct 2014 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से भागे एक प्रेम जोड़े ने शुक्रवार की सुबह मानसा में माल गाड़ी के नीचे आकर खुदकुशी कर ली। मृतक नौजवान कुंवारा था जबकि उसकी प्रेमिका चार बच्चों की मां थी और तीन दिन पहले वह रामपुराफूल स्थित घर से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
रेलवे पुलिस चौकी मानसा के इंचार्ज एएसआई जगजीत सिंह व एएसआई राजिंदर सिंह ने बताया कि बताया कि सुबह समय चकेरिया फाटक के नजदीक माल गाड़ी के नीचे आकर नौजवान मुकेश कुमार (22) पुत्र बबली दास व महिला जोती (35) पत्नी रूलिया राम वासी वार्ड नंबर 8, गली नंबर 11 रामपुरा फूल ने खुदकुशी कर ली है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दोनों आपस में पड़ोसी थे और उनके प्रेम संबंध थे। पुलिस ने लाशों ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद उनको वारिसों के हवाले कर दिया। मृतक जोती चार बच्चों का मां थी।
विज्ञापन