फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Suicide by Lady Due to Eve Teasing

युवक से परेशान होकर महिला ने निगला जहर

Sun, 27 Apr 2014 03:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 27 Apr 2014 03:58 PM IST
विज्ञापन
Suicide by Lady Due to Eve Teasing

लुधियाना में एक महिला ने अज्ञात युवक द्वारा परेशान किए जाने से दुखी होकर जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। महिला का नाम सीमा था और वह मोहल्ला गगन नगर की रहने वाली थी।

विज्ञापन


पुलिस ने महिला के पति प्रमोद कुमार की शिकायत पर आदर्श कालोनी निवासी एक व्यक्ति अजीत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

प्रमोद ने अजीत पर पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी की तलाश करने में जुटी हुई है।

कुछ दिन पहले हो गई थी गायब

Suicide by Lady Due to Eve Teasing

प्रमोद ने पुलिस को जानकारी दी कि उसकी पत्नी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकियां ‌दिए जाने से परेशान थी। कुछ दिन पहले वह गायब भी हो गई थी, पर लौट आई। चार अप्रैल को वह अपने काम पर चला गया।

बाद में पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने उसे बताया कि उसकी पत्नी घर से चली गई है। उसने सीमा की काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। उसने इसकी शिकायत थाना डाबा में दर्ज करवाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैरहाजिरी में अजीत आता-जाता था मेरे घर

Suicide by Lady Due to Eve Teasing

प्रमोद ने पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ले के ही एक व्यक्ति अजीत पर आरोप लगाया कि वह उसकी गैरहाजिरी में उनके घर आता-जाता था। जब उसने अपनी पत्नी से पूछताछ की तो उसने कहा कि वह उसका चचेरा भाई है।

दो दिन पहले उसे पता चला कि उसकी पत्नी सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है और उसने जहरीला पदार्थ निगला है। प्रमोद ने कहा कि उसे यकीन है कि आरोपी के परेशान करने पर उसकी पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली है।

थाना डाबा के एसएचओ सरबजीत सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापामारी कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed