फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   suicide by ladu constable in manimajra

पिता को दूध लेने भेजा और कांस्टेबल झूल गई फंदे पर

Wed, 06 May 2015 09:12 AM IST
गोविंद परवाना/अमर उजाला, मनीमाजरा
गोविंद परवाना/अमर उजाला, मनीमाजरा Updated Wed, 06 May 2015 09:12 AM IST
विज्ञापन
suicide by ladu constable in manimajra

थाना मनीमाजरा में वायरलेस ऑपरेटर के तौर पर तैनात महिला कांस्टेबल सरोज

विज्ञापन
(25) ने फंदा लगाकर जान दे दी। सरोज गले में चुनी बांधकर पंखे से लटक गई थी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने सरोज को फंदे से उतरा और शव कब्जे में लिया।

सरोज ने फंदा थाने से कुछ ही दूरी पर दर्शनी बाग स्थित कमरे में लगाया था। सरोज दर्शनी बाग मोहल्ले के मकान नंबर-125 की दूसरी मंजिल पर किराये के कमरे में छोटे भाई रोहित (19) के साथ रहती थी। सरोज जिला करनाल के गांव गगसीन की रहने वाली थी।


पापा ने देखा, फंदे पर लटकी थी बिटिया

सरोज के पिता राज सिंह ने मंगलवार को सुबह सात बजे जब बेटी को फंदे पर लटका देखा तो दिल दहल गया। पिता राज सिंह सोमवार को गांव से उसे मिलने आए थे। पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह सुबह 6 बजे उठे तो उनकी बेटी ने कहा कि आप दूध ले आओ। इसके बाद उनका बेटा रोहित पेपर देने चला गया।

राज सिंह ने बताया कि बाहर से आने के बाद कमरे का दरवाजा बंद होने के कारण वह बाहर चारपाई पर बैठे गए। काफी देर तक दरवाजा न खुलने के बाद उन्हें शक हुआ और उन्होंने दरवाजा खुलवाना चाहा तो वह नहीं खुला। इसके बाद दरवाजा तोड़कर देखा तो सरोज पंखे से लटकी हुई थी।

इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दोपहर बाद उसका पोस्ट मार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया। पिता शव लेकर अपने गांव चले गए हैं।


साथियों ने कहा, कई दिनों से थी डिप्रेशन में

पुलिस सूत्रों के अनुसार सरोज काफी समय से डिप्रेशन में थी। उनके साथ काम करने वाले सभी पुलिस कर्मचारियों के अनुसार लंबी ड्यूटी की टेंशन से सभी मुलजिम डिप्रेशन में आ रहे हैं। सरोज भी इसी डिप्रेशन में थी। वहीं उसके पिता ने पुलिस को यह भी बयान दिया है कि सरोज बीमार चल रही थी। उसे टाइफाइड भी हुआ था। जिसके चलते वह डिप्रेशन में चल रही थी।


तीन महीने पहले थाने के पास पर्स छीना था

तीन महीने कांस्टेबल सरोज का थाने के समाने से दो बाइक सवार पर्स छीनकर भाग गए थे। उस समय सरोज शाम को थाने से ड्यूटी खत्म कर घर जा रही थी। थाने के गेट से कुछ ही दूरी पर बाइक सवार उसके हाथ से उसका पर्स छीनकर फरार हो गए थे। साथ में काम करने वाली कांस्टेबलों का कहना कि उस समय भी इस घटना को लेकर वही काफी समय तक डिप्रेशन में रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed