राह चलते छेड़ते थे उसे, उठाया खौफनाक कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव के ही कुछ लोगों की ओर से छेड़छाड़ किए जाने से दुखी एक युवती ने गांव के वाटर वर्क्स की डिग्गी में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली। थाना तलवंडी साबो पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
समझाने पर भी छेड़ने से नहीं रुकते थे
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित के पिता ने बताया कि गांव के तीन लोग उसकी लड़की सक छेड़छाड़ करते थे। आते-जाते लड़की को छेड़ने का यह सिलसिला करीब दो सालों से चल रहा था। कई बार उन लोगों को समझाया, लेकिन वह नहीं मानते थे।
पुलिस को दी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई
पिता ने बताया कि तंग होकर पुलिस में मामले की शिकायत दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पिछले दिनों उसकी लड़की को दोबारा आरोपियों ने तंग किया तो आहत होकर रविवार को उसने गांव के वाटर वर्क्स की डिग्गी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
थाना तलवंडी के एसएचओ प्रितपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित के पिता के बयानों पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।