{"_id":"e1799607861c9e23e82158e1deb37c3b","slug":"suicide-by-engineer-in-mohali-after-dispute-with-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से झगड़ा हुआ, सुसाइड नोट लिखा और फंदा लगा लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से झगड़ा हुआ, सुसाइड नोट लिखा और फंदा लगा लिया
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली के फेज 10 में एक इंजीनियर का पत्नी से झगड़ा हुआ। उसके बाद उसने सुसाइड नोट लिखकर फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान अमित कुमार (32) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
वहीं, मृतक ने सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। जबकि मृतक के परिजनों ने कहा कि वह काफी समय से परेशान था। इसके चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव का फेज-6 में पोस्टमार्टम करवाया। वहीं, मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अमित कुमार मूलरूप से मुंडी खरड़ का रहने वाला था। करीब तीन साल पहले उसकी खुशविंदर कौर से शादी हुई थी। कुछ समय पहले पति-पत्नी फेज-10 में रहने के लिए आए थे। पता चला है कि रात को पति-पत्नी में विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी ने अपने परिजनों ंको बुला लिया था।
विज्ञापन
इसके बाद वह दोनों को समझाने के बाद चले गए थे। उनके जाने के बाद अमित ने अपने घरवालों को फोन कर कहा था कि वह अपनी जिंदगी खत्म करने जा रहा था। इसके बाद उसने अपना कमरा बंद करके पंखे से फंदा लगा लिया। इसके बाद उसके परिवार वाले तुरंत फेज-10 पहुंचे। लोगों ने उसे नीचे उतारा।
इसके बाद अमित के परिजन उसे सेक्टर-32 स्थित अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वीरवार को पूरा दिन घर माहौल गरमाया रहा। डीएसपी सिटी-2 नवरीत सिंह विर्क ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
उन्होंने बताया कि मृतक ने तीन साल पहले लव मैरिज की थी। उनका एक बच्चा भी है। वहीं जानकारी मिली है कि अमित और उसकी पत्नी में बुधवार रात मारपीट हुई थी। इसमें उसमें खुशविंदर को भी चोट आई थी। इसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती है।