{"_id":"376cb2d88ad2fa66314479476d124912","slug":"suicide-by-2-jbt-girl-student-in-panchkula-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालातों में दो युवतियों ने किया सुसाइड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालातों में दो युवतियों ने किया सुसाइड
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 06 Jan 2015 06:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला से बड़ी खबर आ रही है। यहां दो युवतियों द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है। दोनों युवतियों ने एक साथ एक ही कमरे में सुसाइड की। मामला पंचकूला स्थित डीआईईटी जेबीटी कॉलेज का है। दोनों लड़कियां हॉस्टल में रहती थीं। युवतियों का नाम बिंदू और हिमांद्रि बताया जा रहा है। दोनों करनाल के गांव सालवाल की रहने वाली थीं और जेबीटी फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट्स थीं।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह हॉस्टल कर्मी नाश्ते के लिए युवतियों को उठाने आया। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उसने हॉस्टल वार्डन को सूचना दी। किसी अनहोनी के चलते दरवाजा खोलने का प्रयास किया गया, लेकिन दरवाजा खुला नहीं।
विज्ञापन
खिड़की से झांकने पर पता चला कि दोनों युवतियों पंखे से लटकी हुई हैं। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दरवाजा खुलवाया और शवों को कब्जे में लिया। युवतियों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे डीसीपी हामिद अख्तर ने बताया कि सुसाइड के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हॉस्टल वार्डन से पता चला है कि सभी स्टूडेंट्स को आधे घंटे को लिए रोज मोबाइल दिया जाता है। रात भी दिया गया। खाना खाने के बाद दोनों युवतियों को 11 बजे तक आपस में बातचीत करते देखा गया। मामले की जांच चल रही है। शायद मोबाइल से कोई राज खुल सके।