{"_id":"b66f522cc3a8cb6c7cf276ba08aebc31","slug":"suicide-attempt-with-three-child-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बच्चों के साथ आत्मदाह की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन बच्चों के साथ आत्मदाह की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर
Updated Sun, 10 Aug 2014 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंजौर-नालागढ़ रोड पर रेलवे फाटक के पास स्थित झुग्गी में एक व्यक्ति ने आग लगा दी और बच्चों समेत आग के बीच जाकर बैठ गया।
विज्ञापन
गनीमत रही कि आसपास के लोग समय रहते पहुंच गए, जिससे तीन बच्चे और उनके पिता आग में जल जाते। हालांकि, उसने आत्मदाह की कोशिश क्यों की, इसका खुलासा नहीं हो सका है।
मौके पर मौजूद नसीमा ने बताया कि विजय नाम के व्यक्ति ने शाम को अपनी झुग्गी में आग लगाकर तीन बच्चों को साथ लेकर जलती झुग्गी में बैठ गया।
इनमें एक बच्चा 5 साल, दूसरा बच्चा तीन साल और तीसरी लड़की आठ महीने की थी। पड़ोसियों ने मिलकर पहले बच्चों को निकाला, फिर विजय को वहां से हटाया।
इसी बीच पास से गुजर रहे ऑटो चालक रमेश ने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी, लेकिन जब तक बचाव दस्ता पहुंचता, झुग्गी जलकर खाक हो गई थी।
नसीमा ने बताया कि विजय शराब पीकर अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता है। विजय की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।