{"_id":"ceee6e1313ee86faa07e40758e2fb8b2","slug":"suicide-attempt-by-kharar-resident-man-in-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंप्लाइमेंट एक्सचेंज के स्टाफ ने खुद को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंप्लाइमेंट एक्सचेंज के स्टाफ ने खुद को मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़,मोहाली
Updated Sun, 14 Feb 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
खरड़ में सन्नी एन्क्लेव में किराये के मकान में रहने वाले एक ड्राइवर ने रविवार को खुद को गोली मार ली। यह वारदात सन्नी एन्क्लेव की कोठी नंबर 8413 में हुई।
विज्ञापन
मकान की पहली मंजिल पर परिवार सहित रह रहे कमलजीत सिंह (40) इंप्लाइमेंट एक्सेंज सेक्टर-17 चंडीगढ़ में बतौर ड्राइवर तैनात हैं। उन्होंने अपनी 12 बोर की पिस्तौल से पेट में गोलियां मार लीं।
विज्ञापन
इसके बाद घायल अवस्था में कमलजीत सिंह को मोहाली फेज-6 स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसी मकान के ऊपरी मंजिल पर रह रही चौकीदार मुमताज ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे के करीब पटाखे चलने की आवाज आई थी। वहीं सामने के मकान में रह रहे युवक गुरप्रीत सिंह ने बताया की वह दोपहर में सो रहे थे। उन्होंने दो पटाखों के चलने की आवाज सुनी, इसके बाद मकान के बाहर लोगों का जमघट सा लग गया।
विज्ञापन
जब वह घर से बाहर आए तो कमलजीत को गंभीर घायल अवस्था में देखा, इसके बाद अपनी गाड़ी से कमलजीत को मोहाली अस्पताल ले जाकर भर्ती करवाया।
विजय कुमार, थाना सिटी खरड़ प्रभारी ने बताया कि घर में अभी ताला लगा हुआ है। घायल और उसके परिजनों के बयान लेने के बाद ही इस मामले में कुछ बता पाएंगे। आखिर इस वारदात के पीछे असली कारण क्या है, यह तो पुलिस की जांच और पारिवारिक सदस्यों से जानकारी मिलने के बाद ही पता चल पाएगा।