फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sub Inspector's son arrested with heroin

सब इंस्पेक्टर का बेटा हेरोइन के साथ गिरफ्तार

Sun, 08 Jul 2018 03:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 08 Jul 2018 03:10 PM IST
विज्ञापन
 sub Inspector's son arrested with heroin
सांकेतिक तस्वीर
क्राइम ब्रांच ने हेरोइन सप्लाई करने के आरोप में चंडीगढ़ पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर के बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 5.30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी की पहचान सेक्टर-42 निवासी अनिल तंवर (30) के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ सेक्टर-36 थाने में एनडीपीएस एक्ट 21 के तहत केस दर्ज कर उसे जिला अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर अमनजोत के अनुसार पुलिस ने चोरी और स्नैचिंग रोकने के लिए शुक्रवार को सेक्टर-42 में लेक के पास नाका लगाया हुआ था। नाके पर पुलिस को खड़ा देखकर सामने से आ रहा एक युवक स्लिप रोड से जाने लगा। पुलिसकर्मी को शक हुआ तो युवक को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। युवक की जेब से प्लास्टिक का कागज मिला। इसमें से हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन


इसके बारे में पूछने पर वह पुलिस को कोई जवाब नहीं दे सका। पुलिस के अनुसार आरोपी बीए सेकंड ईयर ड्राप आउट है। वर्तमान में वह बेरोजगार है और नशे का आदी है। वह खुद नशा करने के साथ ही इसे औरों को भी बेचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed