{"_id":"98e106c567c73dee057c645d73de2766","slug":"student-three-kidnappers-arrested-by-chandigarh-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र को अगवा कर फिरौती मांगने वाले गिरफ्तार, बड़ा खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र को अगवा कर फिरौती मांगने वाले गिरफ्तार, बड़ा खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 07 Feb 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12वीं के छात्र रजतपाल को अगवा कर फिरौती मांगने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में एक बड़ा खुलासा भी हुआ है। पुलिस ने बताया मामले का मुख्य आरोपी कर्ज में डूबा हुआ था और कर्ज उतारने के लिए जल्दी पैसा बनाने कमाने के उद्देश्य से उसने अपहरण कर फिरौती मांगने की साजिश रची।
विज्ञापन
गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान अमृतसर निवासी रोहित शर्मा (30) उर्फ शेरा, बठिंडा निवासी गगनदीप सिंह(20) उर्फ गगनी और पटियाला का रहने वाला गुरविंदर सिंह (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि तीनों को मोहाली से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा और गुरविंद्र सिंह ने रची अपहरण की साजिश
पुलिस ने बताया कि आरोपी नवजोत के जरिए रजत से संपर्क में आए थे। नवजोत रजत का दोस्त है और वह मानसा का रहनेवाला है। जिस स्कूल में नवजोत पढ़ता था आरोपी रोहित शर्मा उसी स्कूल की बस चलाता था। वहीं से रोहित और नवजोत की जान पहचान हुई थी।
विज्ञापन
रोहित ने म्यूजिक कंपनी खोली थी जो चल नहीं पाई थी। इस वजह से रोहित पर करीब 40 लाख रुपये का कर्ज हो गया था। दूसरे आरोपी गुरविंदर सिंह भी कर्ज में डूबा हुआ था। दोनों ने मिलकर अपहरण की साजिश रची और बठिंडा के गगनदीप सिंह को भी साथ मिलाया।
पीड़ित के दोस्त के अपहरण की कर रहे थे प्लानिंग
एएसपी गुरइकबाल सिंह सिद्धू ने बताया कि पहली योजना में नाकाम रहने के बाद आरोपी पीड़ित के दोस्त नवजोत सिंह के अपहरण की फिराक में थे। एएसपी ने बताया कि आरोपी जब रजतपाल को अपहरण कर केले गए तो उनको पता लग गया था कि इसके घर वालों के पास ज्यादा पैसे नहीं हैं।
इसके अलावा रामा मंडी में लोगों को उन पर शक हो गया था। इसके बाद आरोपी रजत को वहीं छोड़ कर भाग आए थे। आरोपी सोच रहे थे रजत किसी को कुछ नहीं बताएगा। साथ ही रजत का दूसरे दोस्त नवजोत के परिजनों के पास पैसा ज्यादा है तो उसका अपहरण करके पैसे की मांग करेंगे।
रोहित शर्मा पर दस से ज्यादा मामले दर्ज हैं पंजाब में
पुलिस ने बताया कि मुख्य साजिशकर्ता रोहित शर्मा पर करीब दस मामले पंजाब के अलग अलग थानों में दर्ज हैं। रोहित पर ज्यादातर मामले धोखाधड़ी केदर्ज हैं। पुलिस का कहना है आरोपी एक केस में एक साल की सजा भी सुनाई जा चुकी है। दूसरा आरोपी गगनदीप सिंह नशेड़ी है। उस पर लड़ाई झगड़ों केकई मामले बठिंडा में दर्ज हैं।
पीड़ित पुलिस में नहीं देना चाहता था शिकायत
पुलिस ने बताया कि रजतपाल 3 फरवरी को आरोपियों के चुंगल से छूट कर आया था। उस समय वह मामले में शिकायत नहीं देना चाहता था। अगले दिन कमरे में साथ रहने वाले दोस्तों केसमझाने पर उनकेसाथ शिकायत देने गया था। पुलिस का कहना है कि अगर रजत शिकायत न देता तो उसके दोस्त नवजोत का भी अपहरण कर लिया जाता।
आरोपियों का तीन दिन का रिमांड हासिल किया
रविवार दोपहर को पुलिस ने तीनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस इन आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल कपड़े, हथियार , कार आदि चीजे बरामद करनी है।
यह था मामला
मोहाली के स्कूल से 12वीं का छात्र रजतपाल (18) सेक्टर-21सी में बतौर पीजी रहता है। रजत मूलरूप से हरियाणा के हिसार जिले के गांव डिंगरोड का रहने वाला है। सेक्टर-19 थाने को दी शिकायत में उसने कहा कि उसे तीनों आरोपी 2 फरवरी को गाड़ी में बिठाकर खरड़ की ओर ल गए।
उसने आरोपियों से कई बार पूछा कि कहां ले जा रहे हैं लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया। इस पर उसे अहसास हुआ कि उसका अपहरण कर लिया गया है। रजतपाल ने उनकी गाड़ी से भागने की कोशिश भी की। इस पर आरोपियों ने उसे पीटा और चाकू से हमला किया। इससे उसे कई जगह चोटें आईं। छात्र के मुताबिक रोहित और उसके साथी उसको बठिंडा के पास रामा मंडी ले गए।
वहां तीनों ने उसे ट्यूबवेल पर रस्सी से हाथ-पैर बांध दिया। मुंह भी कपड़े से बांध दिया। इसी दौरान आरोपियों ने उसकी मोबाइल रिकार्डिंग कर उसकी परिजनों को भेज कर 2 करोड़ की फिरौती मांगने की तैयारी कर रखी थी। रजत के अनुसार स्थानीय लोगों की मदद से उनकेचुंगल से छूट कर भाग आया।