{"_id":"574f0e2f4f1c1baa48109188","slug":"student-s-laptop-and-mobile-theft-in-peck-campus-hostel","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैक कैंपस हॉस्टल से छात्रों के लैपटॉप, मोबाइल और पर्स ले उड़े चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैक कैंपस हॉस्टल से छात्रों के लैपटॉप, मोबाइल और पर्स ले उड़े चोर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 02 Jun 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैक यूनिवर्सिटी के कैंपस हॉस्टल से छात्रों के 6 लैपटॉप और 6 मोबाइल चोरी हो गए। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल सेक्टर-11 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पैक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में चोरी की यह पहली वारदात नहीं है।
विज्ञापन
इससे पहले भी एक बार चोर ऐसे ही अलसुबह छात्रों के मोबाइल, लेपटॉप ले उड़े थे। जानकारी के अनुसार पैक कॉलेज के हॉस्टल में सुबह जब स्टूडेंट जागे तो किसी का लैपटॉप चोरी था तो किसी का मोबाइल। एक के बाद एक साथ चार छात्रों के मोबाइल, लैपटॉप, पर्स और दस्तावेज चोरी होने की बात सामने आई।
विज्ञापन
पैक स्टूडेंट्स के अलावा पीजीआई के रिसर्च स्कॉलर ने भी लैपटॉप, मोबाइल और पर्स से डेढ़ हजार रुपये कैश चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई है। कुल मिलाकर 6 लैपटॉप और 6 ही मोबाइल के अलावा कैश भी चोरी हुआ है। पुलिस के अनुसार कॉलेज के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में सामने आया है कि वारदात सुबह 6 बजे के आसपास की है। फुटेज की कुछ संदिग्ध चोरी करते और बाहर निकलते नजर आए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन