फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Student Murdered in Punjabi University of Patiala

Patiala News: पंजाबी यूनिवर्सिटी में भिड़े छात्रों के दो गुट, सरेआम बीटेक छात्र की हत्या से मचा हड़कंप

Mon, 27 Feb 2023 03:22 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 27 Feb 2023 03:22 PM IST
सार

सोमवार दोपहर में छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प हो गई। इसी दौरान कंप्यूटर साइंस के छात्र नवजोत सिंह को चाकूओं से गोद दिया गया। तुरंत उसे राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।  

 

विज्ञापन
Student Murdered in Punjabi University of Patiala
नवजोत सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में सोमवार दोपहर को दो गुटों में हुई खूनी भिड़ंत के दौरान एक बीटेक छात्र की हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य बुरी तरह घायल हो गया। यह वारदात यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के बाहर हुई। हमला करने वालों में कॉलेज के छात्र और कुछ बाहरी भी शामिल हैं। मारा गया छात्र 20 वर्षीय नवजोत सिंह पटियाला के नाभा का रहने वाला था और यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के छठे समेस्टर में पढ़ रहा था। घटना सोमवार दोपहर करीब सवा 12 बजे हुई। 20 के करीब छात्र व कुछ बाहरी तत्व इकट्ठा हुए। इसी दौरान दो गुटों में किसी पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते स्थिति टकराव में बदल गई।

विज्ञापन


एक गुट ने दूसरे गुट के छात्र नवजोत सिंह पर किरच के साथ हमला किया। दो वार नवजोत सिंह की जांघ और एक उसके पेट में किया गया। पेट में गंभीर घाव के कारण काफी खून बह गया। नवजोत सिंह के बचाव में आए एक छात्र के सिर पर भी गंभीर चोट आई। कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख प्रोफेसर हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि घायल नवजोत को तुरंत यूनिवर्सिटी के भाई घन्हैया सेहत केंद्र ले जाया गया। यहां से उसे सरकारी राजिंदरा अस्पताल भेजा गया लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की पहचान
एसएसपी ने बताया कि यूनिवर्सिटी के मेन गेट के अलावा यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों की पहचान हो गई है। हालांकि अभी नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। आरोपी फिरोजपुर व फाजिल्का से संबंधित हैं। गिरफ्तारी के टीमें रवाना कर दी गई हैं। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीसी बोले- बाहरी तत्व कोई नहीं, सभी कॉलेज के छात्र
वीसी प्रो. अरविंद ने बाहरी तत्वों के शामिल होने की बात से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि दोनों गुटों में शामिल विद्यार्थियों की संख्या करीब 15 है, जिनमें ज्यादातर यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के ही छात्र हैं। जो डे स्कालर हैं। वारदात में शामिल कोई भी विद्यार्थी हॉस्टल का नहीं है। कॉलेज के बाहर तैनात सिक्योरिटी गार्ड कुछ कर पाता, इससे पहले ही आरोपी वारदात को अंजाम दे कर फरार हो गए। वीसी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से साफ हुआ है कि वारदात के बाद आरोपी विद्यार्थी पैदल ही यूनिवर्सिटी से भागे हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन जांच में पुलिस को पूरा सहयोग कर रहा है। अब तक की जांच में इन छात्र गुटों की किसी पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। यह रंजिश क्या है, इस बारे में जांच चल रही है।

इकलौता बेटा था नवजोत
नवजोत सिंह माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी हत्या की खबर सुन सरकारी राजिंदरा अस्पताल में पहुंचे माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल था। पिता दमदूर सिंह ने रोते हुए कहा कि अगर उन्हें पता होता कि बेटा वापस नहीं आएगा तो अपने बच्चे को आज पढ़ने के लिए नहीं भेजते।

भाजपा नेता सिरसा ने पूछा- मान सरकार क्या कर रही है
भाजपा के वरिष्ठ नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट कर मान सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। सिरसा ने पूछा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था बिगड़ रही है। मान सरकार क्या कर रही है। वहीं, भाजपा नेता व पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी जयइंद्र कौर ने भी लिखा कि मान सरकार जागे और पंजाब में कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने पर ध्यान दे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed