{"_id":"58052eb64f1c1bac2d703341","slug":"student-jumped-into-the-sukhna-lake-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार में मिला धोखा तो सुखना लेक में कूदी छात्रा, देखिए फिर क्या हुआ?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्यार में मिला धोखा तो सुखना लेक में कूदी छात्रा, देखिए फिर क्या हुआ?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 18 Oct 2016 09:31 AM IST
विज्ञापन
छात्रा ने सुखना में लगाई छलांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इश्क में धोखा खाई एक छात्रा ने सोमवार शाम सुखना लेक में छलांग लगा दी। छात्रा के छलांग लगाते ही आसपास सैर कर रहे लोगों ने शोर मचा दिया। गनीमत रही कि हरियाणा पुलिस के दो कमांडो जोकि वहां सैर के लिए आए हुए थे, छात्रा के छलांग लगाने के फौरन बाद लेक में कूद गए और छात्रा को सकुशल बचा लिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को फौरन जीएमएसएच-16 ले गई। देर रात तक उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही थी। मामले के अनुसार शिमला निवासी सुमन (काल्पनिक नाम) चंडीगढ़ में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है। सोमवार शाम को वह सुखना किनारे अकेली बैठी हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब सवा सात बजे अचानक वह उठी और रोती हुई लेक के नजदीक गई। वहां जाकर उसने छलांग लगा दी।
उसके छलांग लगातें ही पर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया। इसी दौरान हरियाणा पुलिस के दो कमांडो राकेश कुमार और खुशीराम जो कि वहां सैर करने आए हुए थे, उन्हें छात्रा के छलांग लगाने का पता चलते ही अंधेरे में झील में कूद गए। दोनों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बचा लिया और पानी से बाहर निकाला।
विज्ञापन
इसी बीच लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पीसीआर के पहुंचते ही दोनों कमांडो ने उसे पीसीआर के सुपुर्द कर दिया। पीसीआर ने उसे जीएमएसएच-16 में भर्ती करा दिया। वहीं सुखना लेक पुलिस चौकी इंचार्ज अस्पताल पहुंचे और छात्रा के बयान लिए। पुलिस के अनुसार फिलहाल छात्रा सदमे में है और बयान देने लायक स्थिति में नहीं हैं। वह केवल अपना नाम और पता ही बता सकी और प्रेमी के धोखा देने की बात कह रही थी।
साथ ही दोबारा खुदकुशी की बात कर रही थी। पुलिस ने उसे चिकित्सकों की कड़ी निगरानी में रखा है। साथ ही एक लेडी कांस्टेबल भी तैनात कर दी है। ताकि वह दोबारा ऐसा कोई प्रयास न कर सके। वहीं देर रात एसएचओ पूनम दिलावरी ने भी अस्पताल जाकर छात्रा से बातचीत की। हालांकि वह रो-रोकर सिर्फ इश्क में धोखा खाए जाने की बात कह रही थी। साथ ही बार-बार अपने माता-पिता से माफी भी मांग रही थी।