{"_id":"4618a4e3c5d478184140b230811a7357","slug":"student-beaten-by-teacher-due-to-poor-marks-in-exam-hospitalized-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा में नंबर कम आए टीचर ने पीटा, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परीक्षा में नंबर कम आए टीचर ने पीटा, अस्पताल में भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sun, 07 Feb 2016 11:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली के गांव बूटा सिंह वाला के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में टीचर द्वारा छात्र को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। छात्र के पिता रामशरण ने बताया कि बेटा ओंकार सिंह दसवीं का छात्र है।
विज्ञापन
शनिवार को स्कूल में टीचर रणजीत कौर ने उसे बुरी तरह से पीट दिया। जिससे उसके दाएं हाथ की कोहनी में गहरी चोट आई है। उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, टीचर ने अपने पर लगे सभी आरोपों का खंडन किया है।
विज्ञापन
पीड़ित छात्र के पिता ने बताया कि उन्हें शनिवार दोपहर करीब 12 बजे घटना की जानकारी मिली। वह तुरंत स्कूल पहुंचे। उन्होंने देखा कि बेटे के हाथ में गंभीर चोटें आई है। उन्होंने जब छात्रों से पूछा तो पता चला कि परीक्षा में उसके नंबर कम आए हैं, इस कारण उसे पीटा गया है। पीड़ित छात्र ने बताया कि उसके एक और साथी के साथ उक्त टीचर ने मारपीट की है।
विज्ञापन
उसके हाथों में भी चोटें आई हैं और वह उसका साथी भी अस्पताल में भर्ती है। पीड़ित के पिता ने बताया कि दोनों छात्रों को पहले बनूड़ के सिविल अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें चंडीगढ़ सेक्टर-32 के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया था।
वहीं, बीएसपी के पूर्व जिला प्रधान जगजीत सिंह छड़बड़ ने मामले की जांच की मांग की है। वहीं, जब स्कूल की प्रिंसिपल बरिंदरजीत कौर से इस बारे बात की गई तो उन्होंने कहा की अभी व्यस्त हूं, बाद में बात करूंगी। वहीं, डीईओ मोहाली सेवा सिंह ने कहा कि वह शहर से बाहर हैं। मामले की जांच की जाएगी।