{"_id":"4e9163de0ded879df9607aaf7f3910c7","slug":"stopped-to-molestation-with-sister-brother-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन को छेड़ने से रोका तो भाई पर फाइरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन को छेड़ने से रोका तो भाई पर फाइरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Fri, 12 Jun 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन को छेड़ने से रोकने पर आरोपी युवकों ने भाई पर दातार से हमला किया और उस पर फायरिंग भी कर दी। मामला पंजाब के अमृतरसर थाना बी डिवीजन के अधीन सुल्तानविंड क्षेत्र के पास ड्रामावाला बाजार का है।
विज्ञापन
यहां एक युवक पर 4 युवकों ने फायरिंग कर दी। आरोपी युवक की बहन को छेड़ रहे थे। इससे मना करने पर हमलावरों ने युवक पर पहले दातार से हमला किया फिर गोली चला दी। हमलावरों की पहचान कुलदीप सिंह, आकाशदीप सिंह, सूरज, गब्बर सभी निवासी ड्रामा वाला बाजार के रुप में हुई।
विज्ञापन
घटना उस वक्त हुई जब युवक गुरुदारा बाबा द्वीप सिंह माथा टेकने जा रहा था। वहां पर उसकी बहन को आरोपियों ने छेड़ दिया विरोध करने पर आरोपियों ने पहले दातारों से युवक पर हमला किया बाद में चार बार गोली चलाई। युवक को सिर में गंभीर चोट आई है। किसी तरह युवक वहां से बचकर भागा।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर थाना बी डिवीजन पुलिस इंचार्ज गुरबिन्दर सिंह के नेतृत्व में पहुंची, जहां पर घटना की जांच की गई। थाना बी डिवीजन के जांच अधिकारी एएसआई लखविंदर सिंह ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।