फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Stolen bike, young man, fake number plate, arrested, chandigarh police, chandigarh crime, chandigarh

चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था युवक, काबू

Tue, 19 Jul 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Tue, 19 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Stolen bike, young man, fake number plate, arrested, chandigarh police, chandigarh crime, chandigarh
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे युवक को पुलिस ने रविवार रात सेक्टर-19/27 लाइट प्वाइंट पर गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-19 थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान दड़वा निवासी पंकज से रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रविवार रात 9 से 12 बजे तक सेक्टर-19 थाना पुलिस ने नाका लगाया था। इस दौरान करीब 10 बजे बाइक सवार युवक बगैर हेलमेट तेजी से आया। पुलिस का नाका देखकर वह पीछे मुड़कर भागने लगा। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि हेलमेट नहीं पहनने के कारण वह भागना चाहता था।
विज्ञापन


पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने बाइक की आरसी निकाल कर दिखाई। उस आरसी पर बाइक मालिक के तौर पर सेक्टर-14 पंचकूला निवासी गुलशन कुमार  का नाम था। साथ ही आरसी पर लिखे नंबर से बाइक पर लिखा नंबर मैच नहीं कर रहा था। पुलिस का दावा है कि थाने में पूछताछ के दौरान आरोपी ने बाइक चोरी और नंबर बदलने की बात कबूल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल, आरोपी से पुलिस शहर में बाइक चोरी की अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी शहर में अन्य वाहन चोरियों की वारदात में शामिल रहा है और जांच पूरी होने के बाद अन्य घटनाओं का भी खुलासा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed