स्टेट बैंक की बिल्डिंग से कूदकर कर्मी ने जान दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वह डेराबस्सी का रहने वाला था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। उधर, परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में था।
पुलिस के मुताबिक, डेराबस्सी निवासी गुरनेक सिंह (55) एसबीआई के रीजनल ऑफिस में सेवादार के पद पर तैनात था। सोमवार को उसने पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी।
गिरने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग पार्किंग क्षेत्र में पहुंचे। इस दौरान गुरनेक औंधे मुंह गिरा था और काफी खून बह रहा था।
पुलिस ने गुरनेक को सेक्टर-6 जनरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।
फुटेज में दिखी छलांग लगाने की झलक
पुलिस ने प्राथमिक जांच के दौरान दफ्तर में लगे एक सीसीटीवी की फुटेज खंगाली, जिसमें पाया गया कि गुरनेक सिंह काफी देर तक खिड़की के पास खड़ा रहा और फिर अचानक छलांग लगा दी।