फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   stabbed to young man, dead during treatment

बीच बाजार युवक को चाकुओं से गोदा, मौत

Wed, 23 Sep 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा) Updated Wed, 23 Sep 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
stabbed to young man, dead during treatment

एक युवक को सरे आम चाकुओं से गोद कर घायल कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन

मामला हरियाणा के जींद का है। शहर के डीआरडीए के सामने स्थित हुड्डा कॉपलेक्स में मंगलवार को एक युवक को सरे आम चाकुओं से गोद कर घायल कर दिया।

राहगीरों ने घायल युवक को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने घायल को पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। हमले का कारण आपसी रंजिश बताई जा रही है।

वहीं घटना को अंजाम देकर भाग रहे हमलावर को राहगीरों ने काबू कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी दिनेश यादव तथा शहर थाना प्रभारी तेजबीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने युवक के चाचा की शिकायत पर पकड़े गए युवक के खिलाफ हत्या तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


गांव भैरोखेड़ा निवासी 21 वर्षीय सुमित मंगलवार को डीआरडीए के सामने स्थित हुडा कॉप्लेक्स में आया हुआ था। इसी दौरान गांव नंदगढ़ निवासी सचिन भी यहां पर पहुंच गया। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी बीच सचिन ने चाकू से सुमित पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सुमित को राहगीरों द्वारा उपचार के लिए सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान सुमित की मौत हो गई।

वहीं घटना को अंजाम देकर भाग रहे सचिन को राहगीरों ने काबू कर लिया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही डीएसपी दिनेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मृतक के चाचा रविंद्र की शिकायत पर सचिन के खिलाफ हत्या तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।


मनदीप, सिविल लाइन चौकी प्रभारी ने बताया कि हुडा कॉम्प्लेक्स में हुए हमले में घायल सुमित की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई है। हमलावर को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। झगड़े का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed