{"_id":"575441ac4f1c1b7d2f10a8d2","slug":"stabbed-to-man-and-robbed-in-ramdarbar","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को चाकू मारकर लूट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को चाकू मारकर लूट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 06 Jun 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
stabbed
- फोटो :
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह तड़के दिल्ली किसी काम से जा रहे युवक पर चार-पांच युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के बाद लूट कर फरार हो गए। पीड़ित युवक को पुलिस ने जीएमसीएच 32 में भर्ती करवाया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अज्ञात युवको के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रविवार सुबह करीब चार बजे मोनू (28) दिल्ली जाने के लिए रामदरबार स्थित अपने घर से निकला। मोनू ने हल्लोमाजरा चौक जा रहा था जहां से उसने दिल्ली के लिए बस पकड़नी थी। जैसे ही मोनू रामदरबार की सब्जी मंडी से निकल रहा था। तभी चार पांच बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने मोनू पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू उसके पेट में लगा। इसके बाद वो वही पर गिर गया। आरोपी मोनू की जेब से 7 हजार रुपये, उसका मोबाइल फोन और बैग लूट कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
पास से गुजरने वाले एक राहगीर ने मोनू को लहुलूहान हालत में देख कर 100 नंबर पर फोन किया। मौके पर पीसीआर की गाड़ी पहुंची। घायल को जीएमसीएच 32 ले जाकर भर्ती करवाया। डाक्टरों ने मोनू का आपरेशन किया गया है। जहां पीड़ित की हालत गंभीर बनी हुई है। सेक्टर 31 पुलिस स्टेशन में अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल किसी भी आरोपी का सुराग नही लग पाया है। पीड़ित सेक्टर 17 में किताबें बेचने का काम करता है।
विज्ञापन
हल्लोमाजरा के रहनेवाले अरविंद सिंह का कहना है कि यहां पर इस तरह वारदातें कोई नई चीज नही है। देर रात इधर से अगर कोई पैदल या साइकिल पर गुजरता है तो उसको ये बदमाश लूट लेते हैं। जिसके बाद वो सरेआम दिन में यही पर घूमते भी हैं लेकिन पुलिस उनको गिरफ्तार नही करती। गिरफ्तार कर भी लेती है तो जेल से छूटकर आते और फिर से लूटपाट करने लगते हैं।