फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sonipat Police Has Arrested A Youth From Delhi Airport

दुबई के रास्ते पाक से लौटा युवक दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, देशद्रोह का आरोप, कई खुलासे

Thu, 24 Dec 2020 12:52 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 24 Dec 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
Sonipat Police Has Arrested A Youth From Delhi Airport
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

सोनीपत सदर थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक के पाकिस्तान में किसी संगठन से संपर्क मिलने के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में आरोपी दुबई से पाकिस्तान भाग गया लेकिन वह जैसे ही पाकिस्तान से वाया दुबई होते दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा तो पुलिस ने आरोपी को एयरपोर्ट से ही गिरफ्तार कर लिया। उसे देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और रिमांड पर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद पूरे मामले से पर्दा उठाया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस को जानकारी मिली थी कि मूलरूप से गांव भैंसवाल, फिलहाल सदर थाना क्षेत्र के सेक्टर-10 स्थित वर्धमान गार्डनिया निवासी विकास वर्मा उर्फ मोहम्मद विकास के विदेश में संपर्क हैं। वह देशद्रोह की साजिश रच रहा है। जिस पर पुलिस को उसके खिलाफ जून माह में इनपुट मिले थे। उसके पाकिस्तान में किसी संठगन के संपर्क में होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन


बाद में पता लगा था कि आरोपी दुबई से पाकिस्तान चला गया। वहां पर उसने किसी पाकिस्तान की लड़की से शादी कर ली। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट पर आने वाला है। उसके दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उसे सदर थाना सोनीपत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भादसं की धारा 124-ए व 153 बी के आरोप में काबू किया है। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। उसके पाकिस्तान में संगठन से संपर्क के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस ने आरोपी को सात दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान की युवती से की है शादी 
गिरफ्तार आरोपी ने फेसबुक पर दोस्ती के बाद पाकिस्तान की युवती से शादी कर ली थी जिससे उस पर शक गहरा गया था। आरोपी 12वीं कक्षा तक पढ़ा है और बताया जा रहा है कि उसे कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान है। इसी बीच उसने एक प्रतिबंधित संगठन का मैसेज आगे फारवर्ड किया था जिससे वह उस संगठन की श्रंखला में शामिल हो गया था। इसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में लगी थी। 

आरोपी के अन्य से संपर्क का खुलासा, उनकी तलाश में दबिश 
गिरफ्तार आरोपी विकास वर्मा उर्फ मोहम्मद विकास के अन्य लोगों से संपर्क का खुलासा हुआ है। जिससे उनकी तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द मामले में अन्य इनपुट लेकर कार्रवाई की जाएगी। 

सेक्टर-10 क्षेत्र में रह रहे युवक के पाकिस्तान में किसी संगठन से संपर्क होने की जानकारी मिली थी। जिसमें कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया है। उसे रिमांड पर लिया गया है। उससे पूछताछ के बाद मामले का पटाक्षेप किया जाएगा। पूछताछ में उससे विदेश में संपर्क के साथ ही कारणों का भी पता लगाया जाएगा। साथ ही उसके अन्य से संपर्क का पता लगने पर उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed