{"_id":"58404d5e4f1c1bb61fde7775","slug":"sonam-husband-commit-suicide-due-to-his-behaviour-abohar-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनम की बेवफाई से पति ने लगाई फांसी, नौ माह पहले हुई थी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोनम की बेवफाई से पति ने लगाई फांसी, नौ माह पहले हुई थी शादी
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर
Updated Thu, 01 Dec 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
पत्नी से तंग पति ने लगाई फांसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी पत्नी से तंग एक पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में थाना पदमपुर पुलिस ने मृतक की पत्नी सोनम समेत साली डिम्पल, कोमल, साढ़ू सन्नी और सास विधा देवी के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया है।
फाजिल्का निवासी सोनम का विवाह करीब 9 माह पूर्व राजस्थान के पदमपुर निवासी सोनू उर्फ रामा पंडित के साथ हुआ था। पदमपुर पुलिस थाने में दर्ज करवाए अपने बयान में इंद्रा कलोनी के वार्ड 3 निवासी मृतक के भाई शंकर लाल पुत्र प्रेम शर्मा ने कहा कि उसके भाई सोनू उर्फ रामा ने इसी वर्ष 22 अप्रैल को फाजिल्का निवासी केवल कृष्ण की पुत्री सोनम से विवाह किया था। रामा पंडित स्टेज प्रोग्राम करता था, सोनम डांसर थी और दोनों की मुलाकात भी एक प्रोग्राम के दौरान हुई।

पांच पर मुकदमा दर्ज
सुसाइड
- फोटो : demo pic
शादी के बाद रामा सोनम को स्टेज प्रोग्राम करने से रोकता था जबकि सोनम स्टेज पर डांस करने की जिद करती थी और इसी बात को लेकर घर में झगड़ा होने लगा और शादी के एक माह बाद सोनम रूठ कर अपने मायके फाजिल्का चली गई।
शंकर ने कहा कि तीन माह पहले रामा सोनम को लेने फाजिल्का आया पर उसके ससुरालियों ने उसे शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार करवा दिया। तब से ही रामा अधिक तनाव में रहता था। बुधवार रात रामा और सोनम के बीच फोन पर करीब 2 घंटे तक बातें हुई। इसके बाद रामा ने अपनी माँ को बताया कि उसकी पत्नी सोनम पूरे परिवार के खिलाफ दहेज उत्पीडन का मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी दे रही है। परिवार वालों ने वीरवार सुबह रामा का शव फंदे पर लटकता पाया।