{"_id":"570fad5b4f1c1ba12c4a6abb","slug":"son-of-head-constable-killed-in-haryana-roadways-bus-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैडकांस्टेबल का बेटा चला रहा था स्कूटर, बस की टक्कर से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैडकांस्टेबल का बेटा चला रहा था स्कूटर, बस की टक्कर से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 15 Apr 2016 11:29 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-8:18 डिवाइडिंग पर बुधवार शाम तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज की चपेट में आने से एक्टिवा सवार घायल हेडकांस्टेबल के लड़के का इलाज के दौरान मौत हो गई। पीड़ित पिता की शिकायत पर आरोपी बस चालक को गिरफ्तार करके जमानत पर छोड़ा गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान चरनजीत सिंह निवासी तोहाना, फतेहाबाद के रूप में हुई है। वहां, मृतक ग्यारहवीं का स्टूडेंट नवदीप है। नवदीप के पिता सतीश कुमार यूटी पुलिस के सिक्योरिटी विभाग में हेडकांस्टेबल पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
हादसा बुधवार की सुबह करीब दस बजे करीब मध्यमार्ग स्थित सिंधी स्वीट्स के पास हुआ। इस दौरान एक्टिवा सवार स्टूडेंट घर के किसी काम से जा रहा था। जैसे ही वह मध्यमार्ग स्थित सिंधी स्वीट्स के पास पहुंचा उसी दौरान हरियाणा रोडवेज की बस ने उसे अपनी चपेट में लेते हुए टक्कर मार दी।
विज्ञापन
बस की टक्कर से वह बुरी तरह से लहूलुहान हालत में सड़क पर जा गिरा। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सेक्टर-3 थाना पुलिस ने आरोपी बस चालक को दबोच लिया। वहीं घायल नवदीप को इलाज के लिए सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान नवदीप की मौत हो गई।
स्कूल खुला होता बच जाती जान
नवदीप के एक दोस्त ने बताया कि बुधवार को स्कूल खुला होता तो उसके दोस्त की जान बच जाती। नवदीप सेक्टर-8 स्थित गवर्नमेंट स्कूल का होनहार छात्र था। वहीं, इस केस में पुलिस की प्राथमिक जांच में छात्र नवदीप की उम्र 17 साल पाया गया है। हालांकि, थाना प्रभारी सेक्टर-3 ने बताया कि अभी इसकी जांच की जा रही है। पूरी जांच के बाद ऑफिशियल बयान बताया जा सकता है।