फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   son murdered. mother rape and sold rajsathan

मासूम की हत्या, 'मां' को रेप के बाद बेचा

Sat, 13 Dec 2014 02:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बावल/रेवाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला,बावल/रेवाड़ी Updated Sat, 13 Dec 2014 02:47 PM IST
विज्ञापन
son murdered. mother rape and sold rajsathan

उत्तर प्रदेश की एक विवाहिता को पहले तो अपने झूठे प्यार के जाल में फंसाया, फिर पंद्रह दिन पहले बावल के एक घर में पहले खुद दुष्कर्म किया और इसके बाद दोस्तों का भी शिकार बनवाने की कोशिश की। यही नहीं उसे बेचने की राह में अड़ रहे तीन साल के मासूम को भी गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। हैवानियत का यह रूप देखने को मिला बावल में।

विज्ञापन


जहां आरोपियों ने मासूम की हत्या करने के बाद उसकी मां को राजस्थान में बेच दिया। मामले का पता तब चला जब गांव के ही एक युवक ने बावल पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मासूम का शव घर से बरामद कर लिया है।

विज्ञापन

महिला के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए

son murdered. mother rape and sold rajsathan

उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक युवती को खिजूरी गांव निवासी एक युवक पंद्रह दिन पहले अपने झूठे प्रेम के जाल में फंसाकर गांव लाया था। महिला के साथ उसका तीन साल का बेटा भी था। जानकारी के मुताबिक पहले उत्तर प्रदेश और फिर खिजूरी में युवक ने महिला के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

इसके बाद युवक ने महिला को ब्लैकमेल करते हुए गांव में ही रहने वाले अपने दो दोस्तों से भी संबंध बनाने के लिए उकसाया। न मानने पर तीनों ने महिला को बेचने की योजना बनाई। बेचने से पहले तीनों ने मासूम को भी 10 दिसंबर की रात गला घोंट कर मार दिया और उसके शव को प्लास्टिक के बोरे में बांधकर घर के एक कमरे में डाल दिया।

महिला को 40 हजार में बेचा

son murdered. mother rape and sold rajsathan

तीनों युवकों ने महिला को 11 दिसंबर को राजस्थान में 40 हजार रुपयों में बेच दिया। बताया जाता है कि इस दौरान पीड़िता ने सारी करतूतों की जानकारी के लिए गांव में ही किसी को इशारा किया था।

अचानक घर खाली होने पर तलाशी ली गई तो बोरे में शव पड़ा होने की बात पता चली। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची बावल थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं मासूम के शव को भी मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

विज्ञापन

राजस्थान से बरामद हुई पीड़िता

son murdered. mother rape and sold rajsathan

मामले की जांच के लिए बनाई गई तीन टीमों ने मिले सबूतों और साक्ष्यों के आधार पर राजस्थान में कई जगह छापेमारी की। पीड़िता को पुलिस ने शुक्रवार को अलवर जिले के मातौर गांव से बरामद कर लिया है। इसके बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराने के लिए भेजा गया। पीड़ित महिला से आरोपियों का पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है।

मामले की जांच के लिए पुलिस की टीमें बनाई गई है। पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद बयानों के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द होगी।
-नाजनीन भसीन, एसपी, रेवाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed