बेटे ने रॉड से हमलाकर मां को उतारा मौत के घाट, पत्नी और तीन बच्चों को किया घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुरा के गांव तेपला में बेटे ने सो रही मां के सिर पर रॉड मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसने अपनी पत्नी व तीनों बच्चों पर भी वार कर उन्हें गंभीर घायल कर दिया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया। थाना शंभू पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
गांव तेपला निवासी हरजिंद्र सिंह अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ शुक्रवार देर रात सोने चला गया। शनिवार सुबह करीब 7 बजे घर पर दूध देने के लिए महिला आई तो उसने देखा कि हरजिंद्र सिंह की मां नैब कौर खून से लथपथ फर्श पर मृत अवस्था में पड़ी थी। उसने गांव वालों को मौके पर बुलाया। गांव वासियों ने अंदर जाकर देखा तो सारे फर्श पर खून बिखरा था।
घर के अंदर ही हरजिंद्र की पत्नी कुलविंद्र कौर, लड़की अंशिका, लड़का जशनदीप व छोटी लड़की वंशिका भी खून से लथपथ बेहोशी की हालत में पड़े थे। जिन्हें चंडीगढ़ के अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया। गांव वासियों ने बताया कि हरजिन्द्र सिंह का पारिवारिक सदस्यों के साथ हमेशा झगड़ा चलता रहता था।
इसी झगड़े के चलते हरजिंद्र सिंह ने अपनी माता नैब कौर का रॉड मारकर कत्ल कर दिया। इतना ही नहीं उसने अपनी पत्नी व तीनों बच्चों को भी नहीं बख्शा। गांव वासियों ने बताया कि शुक्रवार को हरजिंद्र सिंह के खास रिश्तेदारी में विवाह था और वह लड़के का विवाह करवाकर हंसी खुशी अपने घर आये थे। शनिवार शाम को पार्टी आयोजित की जानी थी।
शंभू थाना प्रभारी प्रेम सिंह ने बताया कि साले कमलजीत सिंह के बयान के आधार पर हरजिंद्र सिंह के खिलाफ कत्ल करने व जान से मारने की नीयत से हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। नैब कौर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।। आरोपी हरजिंद्र सिंह फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापामारी कर रही है।