{"_id":"5caf437dbdec2213f41365af","slug":"son-killed-father-in-faridkot-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः बेटी को विदेश भेजना की थी ख्वाहिश, नाराज बेटे ने कर दी पिता की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाबः बेटी को विदेश भेजना की थी ख्वाहिश, नाराज बेटे ने कर दी पिता की हत्या
Fri, 12 Apr 2019 01:24 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 12 Apr 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन को विदेश भेजने के लिए 17 लाख रुपये देने से खफा युवक ने अपने पिता की हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या को छिपाने के लिए इसे आत्महत्या का रूप दिया और बिना पोस्टमार्टम के पिता का अंतिम संस्कार भी कर दिया।
विज्ञापन
अब थाना सदर पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
थाना सदर इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि गांव वाड़ा दराका निवासी सिकंदर सिंह उर्फ राणा पुत्र अवतार सिंह अपनी बेटी को कनाडा भेजना चाहता था। इसके लिए 17 लाख रुपये वह देने को तैयार था।
विज्ञापन
उसका पुत्र लखविंदर सिंह अपने पिता के इस निर्णय से सहमत नहीं था। इसी के चलते दोनों में झगड़ा चल रहा था। अचानक एक अप्रैल को सिकंदर सिंह की लाश घर में पंखे से लटकती हुई मिली।
विज्ञापन
इसके बाद लखविंदर सिंह ने अपने रिश्तेदारों को बुलाया और इसे आत्महत्या दिखाते हुए बदनामी के डर से बचने का बहाना बनाकर उसका अंतिम संस्कार करवा दिया। इतना ही नहीं अपने पिता का भोग डालकर अस्थियां भी प्रवाहित कर दीं। लोगों को यह आत्महत्या नहीं लगी और धीरे-धीरे यह सूचना पुलिस को भी मिल गई।
इसके पश्चात पुलिस ने जांच की। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि लखविंदर सिंह ने ही अपने पिता का गला घोंटकर हत्या की थी और बचने के लिए इसे आत्महत्या का रूप दे दिया था। इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह के अनुसार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।