{"_id":"5b6b1d864f1c1b54208b7a54","slug":"soldier-s-wife-committed-suicide-in-ambala-cantt","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक की मारपीट से तंग आई पत्नी ने फंदा लगा दी जान, सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैनिक की मारपीट से तंग आई पत्नी ने फंदा लगा दी जान, सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा)
Updated Thu, 09 Aug 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना में तैनात सिपाही द्वारा की जा रही मारपीट व प्रताड़ना से तंग आकर उसकी पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी मिलिट्री पुलिस को दी गई जिसके बाद सिविल पुलिस को सूचित किया गया।
सेना क्षेत्र में स्थित न्यू पानीपत लाइन निवासी 28 वर्षीय विवाहिता सुनीता यादव का शव सुबह घर में फंदे से झूलता मिला। कैंट थाने के एसएचओ विजय कुमार ने बताया कि जांच के दौरान मौके से सुसाइड नोट बरामद किया गया है जिसमें सुनीता ने पति पर मारपीट व प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। सुबह सुनीता का पति सिपाही सुधीश यादव ड्यूटी के बाद जब घर लौटा तो उसने पत्नी का शव पंखे से झूलता देखा।
वर्ष 2015 में दोनों का विवाह हुआ था और उनके कोई बच्चा नहीं है। सूचना पाकर दिल्ली से अंबाला पहुंचे सुनीता के भाई अशोक कुमार की शिकायत पर सैनिक के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गुरूवार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
युवक का पंखे से झूलता मिला शव
उधर, कैंट वशिष्ट नगर निवासी 23 वर्षीय युवक दीपक का शव घर में पंखे से झूलता मिला। पुलिस को जानकारी मिली कि दीपक मानसिक रूप से परेशान था और इसी वजह से उसने फंदा लगाया। एसएचओ अजैब सिंह ने बताया कि गुरूवार पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सुपुर्द किया जाएगा।