फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Soldier's wife committed suicide in Ambala Cantt.

सैनिक की मारपीट से तंग आई पत्नी ने फंदा लगा दी जान, सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 09 Aug 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा) Updated Thu, 09 Aug 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
Soldier's wife committed suicide in Ambala Cantt.
सांकेतिक तस्वीर
सेना में तैनात सिपाही द्वारा की जा रही मारपीट व प्रताड़ना से तंग आकर उसकी पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी मिलिट्री पुलिस को दी गई जिसके बाद सिविल पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन


सेना क्षेत्र में स्थित न्यू पानीपत लाइन निवासी 28 वर्षीय विवाहिता सुनीता यादव का शव सुबह घर में फंदे से झूलता मिला। कैंट थाने के एसएचओ विजय कुमार ने बताया कि जांच के दौरान मौके से सुसाइड नोट बरामद किया गया है जिसमें सुनीता ने पति पर मारपीट व प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। सुबह सुनीता का पति सिपाही सुधीश यादव ड्यूटी के बाद जब घर लौटा तो उसने पत्नी का शव पंखे से झूलता देखा। 
विज्ञापन


वर्ष 2015 में दोनों का विवाह हुआ था और उनके कोई बच्चा नहीं है। सूचना पाकर दिल्ली से अंबाला पहुंचे सुनीता के भाई अशोक कुमार की शिकायत पर सैनिक के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गुरूवार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक का पंखे से झूलता मिला शव
उधर, कैंट वशिष्ट नगर निवासी 23 वर्षीय युवक दीपक का शव घर में पंखे से झूलता मिला। पुलिस को जानकारी मिली कि दीपक मानसिक रूप से परेशान था और इसी वजह से उसने फंदा लगाया। एसएचओ अजैब सिंह ने बताया कि गुरूवार पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed