फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Solder found dead in mysterious circumstances, chandigarh news

संदिग्ध हालात में मिला फौजी का शव, इलाके में फैली सनसनी

Fri, 06 Jan 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 06 Jan 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
Solder found dead in mysterious circumstances, chandigarh news
- फोटो : Demo Pic
सेक्टर-22 में आर्मी के जवान का शव संदिग्ध हालात में मिलने से सनसनी फैल गई। जवान पठानकोट से बहलाना स्थित ट्रांजिट कैंप में आया था। वीरवार सुबह सेक्टर-22 स्थित शोरूम नंबर 1062 के पास उसका शव पड़ा था। पुलिस ने जीएमएसएच-16 की मोर्चरी में शव रखवा दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, विनोद कुमार वर्मा पठानकोट स्थित 56 एपीओ का रहना वाला था। सेक्टर-17 पुलिस स्टेशन के एसएचओ रंजीत सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि दुकान के बाहर एक व्यक्ति पड़ा है। पीसीआर ने मौके पर पहुंचकर फौजी को सेक्टर-16  के अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ ने बताया कि  जांच में पाया गया है कि विनोद के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं है। इसलिए मौत के कारणों के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन


मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा। शव को मोर्चरी में रखवा कर जवान की मौत की सूचना कमांड आफिस और उसके परिजनों को दे दी गई है। आर्मी के अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले विनोद कुमार पठानकोट से लेह जाने के लिए बहलाना के ट्राजिंट कैंप में आया था। सेक्टर-17 पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed