{"_id":"571516714f1c1b5a788b476a","slug":"sold-girlfriend-for-prostitution-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपयों की खातिर प्रेमिका को देह व्यापार के धंधे में धकेला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपयों की खातिर प्रेमिका को देह व्यापार के धंधे में धकेला
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Mon, 18 Apr 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
प्रेमिका को देह व्यापार के धंधे में धकेला
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के जालंधर में प्यार के नाम को कलंकित करते हुए युवक ने पैसों के लालच में अपनी प्रेमिका को देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। मामले के अनुसार पंजाब के जालंधर में भार्गव कैंप से कुछ दिन पहले अगवा हुई युवती को उसका प्रेमी शाहकोट में देह व्यापार के अड्डे बेच आया।
विज्ञापन
सोमवार को युवती किसी तरह से वहां से भाग कर पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने युवती को सिविल अस्पताल दाखिल करवाया। एसीपी वेस्ट रविंदर पाल संधू ने बताया कि पीड़ित युवती के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
भार्गव कैंप की रहने वाली युवती को एक युवक अगवा कर ले गया। वह उसे शाहकोट में एक देह व्यापार के अड्डे पर बेच आया। वहां उसे कई ग्राहकों के पास भी भेजा गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें सोहन लाल, सुखविंदर सिंह और संदीप कौर शामिल है।
विज्ञापन