फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Snatching incident increasing day by day in chandigarh

चंडीगढ़ में नही थम रही स्नैचिंग, दो से पर्स छीन बदमाश हुए फरार

Tue, 23 Aug 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Tue, 23 Aug 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Snatching incident increasing day by day in chandigarh
स्‍नै‌िचिंग - फोटो : demo pics
शहर में स्नैचिंग का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा। मंगलवार को शहर में अलग अलग जगहों से एक महिला और व्यक्ति से पर्स छीनने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सेक्टर 40-41 लाइट प्वाइंट पर ऑटो से जा रही महिला का बाइक सवार पर्स छीनकर ले गए। पीड़ित महिला ममता मलोया की रहने वाली है। सूत्रों का कहना है कि महिला का ऑटो लाइट प्वाइंट पर रुका हुआ था, तभी बाइक पर आए दो बदमाश उसका पर्स छीनकर फरार हो  गए। जिसके बाद पीड़ित ने 100 नंबर पर फोन कर वारदात की सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर  छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वहीं एक अन्य मामले में ट्रांस्पपोर्ट लाइट प्वाइंट के पास बापूधाम निवासी राज कुमार (35) से बाइक सवार बदमाश राज कुमार से उसका पर्स छीन कर ले गए। पर्स में नगदी व जरूरी कागजात थे। पीड़ित ने 100 नंबर पर फोन कर मामले की सूचना दी।
विज्ञापन


स्नैचरों को पहचान कर पीड़ित ने ही पकड़वाया
मंगलवार को सेक्टर-21 के निवासी का पर्स और मोबाइल छीनने की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान कालोनी नंबर चार निवासी रितेश कुमार और सेक्टर-19 की झुग्गी नंबर 30 के रहने वाले रामपाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी शिकायत में सेक्टर-21 के मनु कुमार (22) ने बताया कि वो 21 अगस्त दोपहर करीब 3:30 बजे सेक्टर-19 के सीता राम मंदिर के पास पहुंचे तो बाइक पर पहुंचे दो आरोपी उससे मोबाइल व पर्स छीनने लगे। बदमाशों से बचकर वो भाग कर पास के पार्क में छिप गया। जिसके बाद उसने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को वारदात के बारे में बताया। अगले दिन जब वो दोबारा सेक्टर-19 से गुजर रहा था तो उसने मंदिर के पास पार्क के बाहर वही मोटरसाइकिल खड़ी देखी साथ ही दोनों आरोपियों को भी पार्क में  बैठे देखा और तुरंत पुलिस को फोन कर मौके पर बुला लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। 





 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed