फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Snatching incident in chandigarh, chandigarh crime

चंडीगढ़ में बेखौफ बदमाश, महिला को जमीन पर गिराकर गले से चेन छीनी

Tue, 31 Jan 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 31 Jan 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
Snatching incident in chandigarh, chandigarh crime
दो बुजुर्ग महिलाओं से पर्स और चेन छीनी - फोटो : DEMO Pics
24 घंटे में बाइक सवार बदमाशों ने दो स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया। पहली वारदात सेक्टर 20-21 के लाइट प्वाइंट पर हुई, जहां ग्रीन लाइट होने का इंतजार कर रही महिला की कार से बाइक सवार पर्स निकालकर भाग गए। दूसरी घटना सेक्टर-42 में हुई, जहां महिला को सड़क पर गिराकर दो तोले की सोने की चेन छीनकर युवक फरार हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सेक्टर-8 निवासी हरविंदर कौर (70) ने बताया कि रविवार रात को 9 बजे वह सेक्टर-33 में अपनी एक दोस्त को छोड़कर घर लौट रही थी। सेक्टर 20-21 के लाइट प्वाइंट पर वह लाइट रेड थी। तभी स्लिप रोड की तरफ से एक युवक पैदल आया और कार की पिछली सीट पर पड़ा उसका पर्स उठाकर अपने दोस्त के साथ बाइक पर फरार हो गया।
विज्ञापन


महिला ने कार से कुछ दूर तक उनका पीछे करने की कोशिश की, लेकिन वो अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। इसके बाद महिला ने सेक्टर 19 थाने में जाकर शिकायत दी। पर्स में 60 हजार रुपये कैश, मोबाइल फोन और जरूरी कागजात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीने में ही 12 वारदात

Snatching incident in chandigarh, chandigarh crime
स्नैचिंग - फोटो : फाइल फोटो
दूसरी घटना सोमवार दोपहर की है। एक बजे सेक्टर-42 निवासी कांता भाटिया (62) पड़ोस में एक महिला के साथ खड़ी बातचीत कर रही थी। तभी 20-25 साल का युवक पैदल आया और उसको पीछे से खींचकर उसको सड़क पर गिरा दिया।

इसके बाद गले से दो तोले की सोने की चेन छीनकर अपने साथी के साथ बाइक पर फरार हो गया। उसका साथी 50 मीटर दूर बाइक स्टार्ट कर उसका इंतजार कर रहा था। इस घटना में कांता भाटिया के गले में खरोंचें भी आईं हैं। आरोपियों के फरार होने के बाद पड़ोसियों ने ही 100 नंबर पर फोन कर स्नैचिंग की सूचना दी। 

एक महीने में ही 12 वारदात
विदित रहे कि साल के पहले महीने में अब तक 12 स्नैचिंग की वारदात हो चुकी हैं। पिछले साल शहर में कुल 161 स्नैचिंग के मामले सामने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed