{"_id":"57d467844f1c1b5d78318e5c","slug":"snatching-in-chandigarh-sector-20-with-elderly-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ बदमाश, बुजुर्ग महिला को धक्का देकर छीनी चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेखौफ बदमाश, बुजुर्ग महिला को धक्का देकर छीनी चेन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 11 Sep 2016 10:11 AM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला से स्नैचिंग
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में एक बार फिर बाइक सवार बदमाशों ने स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया। सेक्टर-20 में बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर सेक्टर-20 की रहने वाली शांति जैन (65) पड़ोसी के यहां जा रहीं थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित महिला के अनुसार, बाइक पर पीछे बैठा आरोपी हेलमेट पहने हुए था। उसकी पीठ पर एक बैग भी था। वह बाइक का नंबर नोट नहीं कर पाईं। वारदात के बाद महिला ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को वारदात की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी करवा दी, लेकिन आरोपी तब तक फरार हो चुके थे।
स्नैचिंग की वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। सीसीटीवी की फुटेज में दिख रहा है कि आरोपियों के पास यामाहा बाइक है। पहले आरोपी महिला के पास से चले जाते हैं। इसके बाद वह फिर आते हैं और चेन छीनकर फरार हो जाते हैं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वीरवार को भी सेक्टर-40 में महिला से स्नैचिंग हुई थी। उस वारदात में भी बाइक पर पीछे बैठे बदमाश की पीठ पर बैग लटका हुआ था।