फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   snatching gang active in the area of sukhna lake chandigarh, snatching occurs

सुखना पर जाने से पहले संभाल लें चेन और बालियां, स्नैचिंग गैंग सक्रिय

Tue, 18 Oct 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 18 Oct 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
snatching gang active in the area of sukhna lake chandigarh, snatching occurs
सुखना पर सैर करने आई महिला से लूटी चेन - फोटो : demo pics
सुखना पर सैर करने आई कैंबवाला निवासी महिला की सोने की चेन बाइक सवार दो युवक स्नैच कर ले गए। वारदात सोमवार शाम को हुई जब सुखना पर अच्छी खासी संख्या में लोगों की भीड़ थी। महिला के शोर मचाने पर लोगों को वारदात का पता चला।
विज्ञापन


सुखना पुलिस चौकी इंचार्ज टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वारदात की जानकारी लेने के बाद एरिया में नाकाबंदी कर स्नैचरों को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन, कोई सफलता नहीं मिल सकी। फिलहाल पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार कृष्णा देवी (45) सुखना पर परिवार के सदस्यों के साथ सैर करने आई थी।
विज्ञापन


शाम 7 बजे जैसे ही वह घर की ओर जाने लगी और बाहर मेन रोड पर आईं तो उसी समय बाइक सवार दो युवक पीछे से आए और उनकी सोने की चेन स्नैच कर ले गए। अचानक हुई इस घटना से वह हकबका गईं। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान सुखना पुलिस चौकी इंचार्ज टीम के साथ वहां पहुंच गए। उन्होंने मामले की जानकारी ली और पुलिस कंट्रोल रूम पर बाइक सवारों की जानकारी दी। हालांकि, पुलिस बाइक सवार स्नैचरों को पकड़ नहीं सकी। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed