फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Snatcher arrested in sector 22

युवती का पर्स छीनकर भाग रहे स्नैचर को पकड़ा

Mon, 03 Feb 2014 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 03 Feb 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन
Snatcher arrested in sector 22

शापिंग करने आ रही युवती का पर्स छीनकर भाग रहे स्नैचर को एक चाय वाले ने पीछा करके सेक्टर-22 नुक्कड़ ढाबे के पास पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


पकड़े गए स्नैचर की पहचान सेक्टर-29 निवासी सोनू के रूप में हुई। पुलिस ने युवती का छीना हुआ मोबाइल फोन बरामद कर लिया।

युवक की निशानदेही पर पुलिस ने पांच मोबाइल फोन बरामद किए, जबकि सेक्टर 11 पुलिस स्टेशन की एक स्नैचिंग की वारदात सुलझाई।

सेक्टर-21 निवासी संगीता अपनी अपनी बहन और दोस्त के साथ सेक्टर-22 की मार्केट में शापिंग करने जा रही थीं। सेक्टर 22 की मार्केट के पास युवक आया और संगीता के हाथ से पर्स छीनकर भाग निकला।
विज्ञापन


युवती ने शोर मचाया। एक चाय बनाने वाले ने शोर सुना और भाग रहे स्नैचर के पीछे दौड़ने लगा। सेक्टर 22 नुक्कड़ ढाबे के पास चाय बेचने वाले नरेश ने स्नैचर सोनू को पकड़कर पुलिस को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तलाशी के दौरान युवती का पर्स बरामद कर लिया। युवती संगीता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed