{"_id":"2c51c664a0df8d30c6324da5e4ba4202","slug":"smugglers-gullible-judicial-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग्स रैकेट मामलाः तस्कर भोला 6 तक न्यायिक हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्रग्स रैकेट मामलाः तस्कर भोला 6 तक न्यायिक हिरासत में
अमर उजाला मोहाली
Updated Wed, 25 Dec 2013 09:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बनूड़ पुलिस ने अरबों के ड्रग्स रैकेट के आरोपी जगदीश भोला और अन्य आरोपियों को मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें छह जनवरी, 2014 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
भोला ने पत्रकारों से बातचीत में फिर दोहराया कि इस साजिश के पीछे अकाली दल के तीन कैबिनेट मंत्रियों का हाथ है। जिनके नाम वह सीबीआई को बताएगा।
भोला ने कहा कि उस पर काफी दबाव है, इसलिए वह अकाली नेताओं के नाम सिर्फ सीबीआई को ही बताएगा। भोला के वकील गोपाल सिंह ने कहा कि वे इस केस में सीबीआई जांच की मांग करेंगे। इसके लिए वह उच्च न्यायालय की शरण लेंगे।
भोला के साथ अन्य आरोपियों बिट्टू औलख, बलजिंदर सिंह सोनू, सतिंदर सिंह धामा और बलजीत सिंह को भी अदालत में पेश किया गया। सभी आरोपियों को छह जनवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।