{"_id":"571f6ec94f1c1b7827a91641","slug":"smuggler-arrest-on-demand-smuggling-smuggler-arrest-in-maloya-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑन डिमांड देता था गांजे की डिलीवरी, मलोया से गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑन डिमांड देता था गांजे की डिलीवरी, मलोया से गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Wed, 27 Apr 2016 09:53 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशीले पदार्थ की तस्करी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को मलोया से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उससे आधा किलो गांजा बरामद किया है। बुधवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया जाएगा। पकड़े गए युवक की पहचान मलोया निवासी अमित कुमार (28) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार वह लोगों की मांग पर उन तक नशा पहुंचाता था। मलोया पुलिस स्टेशन के एसएचओ राम रतन शर्मा ने बताया कि शहर में बढ़ रही स्नैचिंग की वारदात को देखते हुए पुलिस टीम के साथ उन्होंने सेक्टर-38 वेस्ट के पास नाका लगाया था। इस दौरान एक युवक वहां से गुजर रहा था।
नाका लगा देख वह मुड़ने लगा तो कांस्टेबल वरिंद्र सिंह और होमगार्ड मेजर ने उसे रोक लिया और उसके हाथ में पकड़े लिफाफे की तलाशी ली। लिफाफे से गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार अमित ने बताया कि वह सेक्टर-25 से गांजा खरीदकर ला रहा था। उसने यह सारा नशे का सामान लोगों तक ऑन डिमांड पहुंचाना था।
विज्ञापन
लोग उससे फोन पर संपर्क करते थे। पुलिस अब यह पता करने में जुटी है कि आरोपी के साथ कौन-कौन से लोग संपर्क में थे और वह किससे सामान खरीदकर लाता था।