{"_id":"5a07cb284f1c1bdb538bc956","slug":"smog-killed-national-athlete-kabaddi-player-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध ने छीनी नेशनल एथलीट और कबड्डी प्लेयर की जिंदगी, ऐसे हुआ हादसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धुंध ने छीनी नेशनल एथलीट और कबड्डी प्लेयर की जिंदगी, ऐसे हुआ हादसा
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
Updated Sun, 12 Nov 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
धुंध ने छीनी नेशनल एथलीट की जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुंध के चलते हादसा हुआ और नेशनल एथलीट एवं कबड्डी खिलाड़ी कमलदीप कौर (15) की जान चली गई। हादसे में एक अन्य की भी मौत हुई। घटना हरियाणा के फतेहाबाद है। गांव खाराखेड़ी के पास ट्रक और क्रूजर की आमने-सामने की भीषण टक्कर में क्रूजर चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि कबड्डी खिलाड़ी की अस्पताल में। हादसे में सात खिलाड़ी घायल हो गए।
घायलों को पहले अग्रोहा मेडिकल कॉलेज फिर हिसार के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी खिलाड़ी सिरसा की एक अकादमी के बताए जा रहे हैं। खिलाड़ी पानीपत में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जा रहे थे। हादसा सुबह करीब आठ बजे फतेहाबाद मुख्यालय से तकरीबन 18 किलोमीटर दूर गांव खाराखेड़ी के जवाहर नवोदय विद्यालय के पास हुआ।
करीब 12 महिला-पुरुष कबड्डी खिलाड़ियों का एक दल सुबह 6.30 बजे सिरसा से पानीपत के लिए चला था। क्रूजर को सिरसा निवासी विजय चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी भयानक थी कि क्रूजर के ड्राइवर विजय की मौके पर मौत हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गाड़ी के अंदर से घायलों को बाहर निकाला। सभी को पहले अग्रोहा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पर कमलदीप कौर पुत्री कश्मीर सिंह निवासी गांव मोडी सिरसा की मौत हो गई।
विज्ञापन
चालक विजय का शव पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के अस्पताल लाया गया। बाकी घायलों की पहचान सिरसा के मोडी गांव निवासी गगनदीप, गांव गीदड़ा निवासी सुशील, प्रियंका, पूजा, हिसार निवासी रितेश, रोहतक निवासी मोहित और अमनदीप के रूप में हुई है। अग्रोहा मेडिकल पहुंचे कबड्डी खिलाड़ियों के परिजनों ने उन्हें हिसार के निजी अस्पतालों में दाखिल करवाया है। दो खिलाड़ियों की हालत गंभीर बताई गई है।
नेशनल एथलीट थी कमलदीप कौर
कबड्डी और खो-खो की उभरती खिलाड़ी कमलदीप कौर ने साल 2015-16 में एथलीट की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुकी थी। उसने प्रदेश स्तर पर कबड्डी और खो-खो की कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। वह अपने दो भाइयों की इकलौती बहन थी। गांव कालुआना स्थित आरोही स्कूल में नौंवी कक्षा में पढ़ती थी। पढ़ाई में भी काफी तेज थी। कमलदीप के पिता गांव के सरपंच रहे हैं।