फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Slapping by Policeman on Wearing Nikar

आईजी के ट्रेनर को पुलिसवाले ने जड़ा थप्पड़

Mon, 15 Sep 2014 08:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 15 Sep 2014 08:28 AM IST
विज्ञापन
Slapping by Policeman on Wearing Nikar

हैबोवाल इलाके स्थित चौगी जगतपुरी में तैनात एक पुलिस मुलाजिम ने आईजी रैंक के अधिकारी के जिम ट्रेनर को पुलिस चौकी में थप्पड़ जड़ दिए।

विज्ञापन


इसकी कोई बड़ा वजह नहीं केवल जिम ट्रेनर चौकी में निक्कर टीशर्ट पहन कर शिकायत दर्ज करवाने के लिए आया था। जब यह मामला चौकी इंचार्ज के पास पहुंचा तो उन्होंने भी ट्रेनर की ही गलती निकालनी शुरू कर दी। बीच बचाव के बाद पुलिस मुलाजिम ने जिम ट्रेनर से माफी मांग मामला रफा दफा कर दिया।
विज्ञापन

आईजी का जिम ट्रेनर था युवक

Slapping by Policeman on Wearing Nikar

जस्सियां रोड निवासी धीरज ने पुलिस को बताया कि वह जिम ट्रेनर है और पुलिस के एक आईजी और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को ट्रेनिंग देता है।

रविवार को वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार हो किसी काम से जा रहा था। इस दौरान रास्ते में जस्सियां चौक पर चौकी जगतपुरी के मुलाजिमों ने नाकाबंदी कर रखी थी। उन्होंने उसे रोक लिय।

धीरज ने भी अपने वाहन के पूरे कागजात दिखा दिए। धीरज ने आरोप लगाया कि जब उसने कागजात दिखाए तो वह पूरे थे। उसके बावजूद नाकाबंदी पर तैनात पुलिस मुलाजिम ने उसकी मोटरसाइकिल बंद कर दी।

वह इसकी शिकायत करने के लिए चौकी जगतपुरी गया, लेकिन वहां मौजूद एक पुलिस मुलाजिम ने उसकी बात सुने बिना ही उसे इस बात के लिए थप्पड़ जड़ दिया कि वह निक्कर और टीशर्ट पहन कर चौकी के अंदर कैसे आया। सूचना मिलने के बाद चौकी के बाहर युवक के साथी इकट्ठा हो गए।

मीडिया के पहुंचने पर मांगी माफी

Slapping by Policeman on Wearing Nikar

धीरज ने आरोप लगाया कि जब इस बात का पता चौकी इंचार्ज को पता चला तो उसने भी उसी की ही गलती निकालनी शुरू कर दी।

जब मीडिया के कुछ लोग वहां पहुंचे तो चौकी इंचार्ज ने जल्दबाजी में मुलाजिम को युवक से माफी मंगवा कर मामला रफा दफा करवा दिया।

इस मामले में एसीपी नार्थ ध्रुव दया से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अगर किसी पुलिस मुलाजिम ने ऐसी हरकत की है तो शिकायतकर्ता उसके खिलाफ शिकायत दे। उक्त मुलाजिम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed