फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   six heroin Smuggler arrested

लाखों की हेरोइन समेत छह तस्कर धरे

Thu, 29 May 2014 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 29 May 2014 11:03 PM IST
विज्ञापन
six heroin Smuggler arrested

थाना फेज-1 पुलिस ने हेरोइन समेत छह लोगों को काबू किया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। काबू किए गए चार आरोपी जिला तरनतारन के रहने वाले है।

विज्ञापन


एक आरोपी लुधियाना व महिला अमृतसर की रहने वाली वाली बताई जा रही है। पुलिस ने इनके कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जिसकी मार्केट कीमत 25 लाख रुपये के करीब बताई जा रही है। सभी आरोपी अलग-अलग जगह से काबू किए गए गए।
विज्ञापन


थाना फेज-1 पुलिस के मुताबिक, पुलिस ने परमजीत सिंह पम्मा निवासी गांव ठठा जिला तरनतारन को दारा स्टूडियो के पास से गिरफ्तार किया है। वह ट्रक यूनियन की तरफ पैदल जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी जेब में से 5 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। दूसरे मामले में जतिन्द्र कौर नाम की एक महिला को साढ़े 7 ग्राम हेरोइन के साथ फेज-4 से काबू किया है। महिला अमृतसर की रहने वाली है।

खरड़ में रह कर हेरोइन सप्लाई कर रही थी। तीसरे मामले में सुखविन्द्र सिंह निवासी गांव अजनौद जिला लुधियाना को 6 ग्राम हेरोइन समेत फ्रेंको होटल वाली रोड से काबू किया गया। वह सफेद रंग की कार में चंडीगढ़ से मोहाली की तरफ आ रहा था। पुलिस ने जब उसकी की तलाशी ली तो 6 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।


चौथे मामले में परदीप सिंह उर्फ लाली नाम के व्यक्ति को 6 ग्राम हेरोइन सहित पीटीएल चौक से गिरफ्तार किया गया। इस दौरान एक तीनों व्यक्तियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जबकि महिला को न्यायिक हिरास्त में भेज दिया है

बस से हेरोइन ले जाते काबू
थाना फेज-1 पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कराटे खिलाड़ी बलबीर सिंह पूछताछ के आधार पर पुलिस ने वीरवार को तरनतारन से चंडीगढ़ की ओर जा रही एक बस से वेरका चौक के पास दो व्यक्तियों को हेरोइन समेत काबू किया है। इसमें सतनाम सिंह उर्फ सत्ता, गुरसेवक सिंह शामिल हैं। दोनों से 50 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। एसएचओ राजीव कुमार ने बताया कि सतनाम सिंह जिला तरनतारन के गांव भोजड़ा कला का रहने वाला है। जबकि गुरसेवक सिंह तरनतारन के गांव मिआणी का रहने वाला है। दोनों को शुक्रवार अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed