फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Six coaches of malgadi train loaded with petrol derailed on Ambala Chandigarh track

भगवान का शुक्र है!: चंडीगढ़ के पास आग के गोले में तब्दील हो सकते थे कई कस्बे; दांव पर थी हजारों जिंदगियां

Thu, 03 Apr 2025 08:57 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 03 Apr 2025 08:57 PM IST
सार

पंजाब और हरियाणा की सीमा पर वीरवार को राजस्थान के जयपुर से भी बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां हजारों लीटर पेट्रोल से भरे 50 डिब्बों वाली मालगाड़ी की छह बोगियां पटरी से उतर गई। घटना का पता चलते ही रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया।  

विज्ञापन
Six coaches of malgadi train loaded with petrol derailed on Ambala Chandigarh track
पटरी से उतरे पेट्रोल से भरी ट्रेन के डिब्बे। - फोटो : संवाद

विस्तार

20 दिंसबर 2024 को राजस्थान के जयपुर में एलपीजी टैंकर ब्लास्ट जैसा कांड एक बार फिर हो सकता था। ऐसा हादसा और कहीं नहीं बल्कि पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ के पास होते-होते बच गया। अगर कहीं ऐसा होता तो यहां एक नहीं बल्कि कई गांव व कस्बे तबाह हो सकते थे। हजारों जिंदगियां खतरे में पड़ सकती थी। शहरों के साथ गांव के गांव भी इसकी जद में हो सकते थे। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ से महज 30 किमी. दूर पंजाब के मोहाली के लालड़ू के पास अंबाला-कालका रेल मार्ग पर वीरवार को हजारों लीटर पेट्रोल लेकर जा रही मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। इस मालगाड़ी में कुल 50 बोगियां लगी थी, जो पेट्रोल से भरी थी। गनीमत रही कि पेट्रोल से भरे ट्रेन के डिब्बे पलटने से बच गए। अगर ट्रेन की ये बोगियां पलट जाती तो स्वाभाविक था कि इनमें आग लग जाती। ऐसे में बम धमाकों से भी बड़े ब्लास्ट हो सकते थे। 
विज्ञापन


Trending Videos

Six coaches of malgadi train loaded with petrol derailed on Ambala Chandigarh track
घटना की जांच करने पहुंची टेक्नीकल टीम। - फोटो : संवाद

चंडीगढ़ से अंबाला तक भयंकर होता मंजर
आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हजारों लीटर पेट्रोल से भरी मालगाड़ी की 50 बोगियों में अगर आग लगती तो इसका असर कई किमी. तक होता। लालड़ू से अंबाला करीब 20 किमी दूर है। डेराबस्सी 10 किमी के दायरे में है और जीरकपुर 20 से 25 किमी तक पड़ता है। ऐसे में चंडीगढ़ भी 30 किमी के दायरे में आता है। ऐसे में स्वाभाविक था कि अगर ऐसा हादसा होता तो अंबाला से लेकर चंडीगढ़ तक इसका मंजर भयंकर होता।  

विज्ञापन

Six coaches of malgadi train loaded with petrol derailed on Ambala Chandigarh track
हवा में लटके बोगियों के पहिए। - फोटो : संवाद

हवा में लटक गए बोगियों के पहिए
पेट्रोल के 50 डिब्बों के लेकर जा रही मालगाड़ी के पांच से छह डिब्बे रेल ट्रैक से नीचे उतर गए। बोगियों के पहिए हवा में लटक गए थे। अगर एक भी डिब्बा पलट जाता तो तुरंत पेट्रोल आग पकड़ लेता और फिर एक के बाद एक पेट्रोल से भरे डिब्बों में धमाके होते। इससे एक साथ कई गांव और शहर भी तबाह हो जाते। क्योंकि जहां ये हादसा हुआ वहां से हरियाणा और पंजाब की सीमा लगती है। ऐसे में हरियाणा के अंबाला और पंजाब के लालड़ू, डेराबस्सी, जीरकपुर और यहां तक की धमाकों से राजधानी चंडीगढ़ भी दहल जाती। धमाकों की गूंज और इसकी आग से कई जिंदगियां तबाह हो सकती थी।

विज्ञापन

Six coaches of malgadi train loaded with petrol derailed on Ambala Chandigarh track
पटरी से उतरी मालगाड़ी की बोगियां। - फोटो : संवाद

दोपहर दो बजे हुआ हादसा
अंबाला-कालका रेलवे मार्ग पर लालडू़ के वीरवार दोपहर 2 बजे यह बड़ा हादसा होने से टल गया। लालड़ू रेलवे स्टेशन के पास हजारों लीटर पेट्रोल भरी मालगाड़ी की 6 बोगियां पटरी से उतर गई। गनीमत रही कि बोगी पलटी नहीं, ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर अंबाला से रेलवे अधिकारी पहुंच गए हैं। ट्रेन की बोगियां ट्रैक से उतरने की वजह से अंबाला कैंट की तरफ से चंडीगढ़ की तरफ जाने वाली ट्रेनें बीच रास्ते फंस गई। लखनऊ व पश्चिम एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों को रास्ते में ही रोक दिया गया, जिस वजह से यात्रियों को परेशान होना पड़ा।

यह भी पढ़ें: 129 दिन बाद गांव लौटे डल्लेवाल: बोले- झुकेंगे नहीं, लड़ाई चलेगी... आंदोलन को लेकर किसान नेता ने कर दिया बड़ा एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed