फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Farmer leader Jagjit singh Dallewal returned to his village after 129 days Kisan andolan

129 दिन बाद गांव लौटे डल्लेवाल: बोले- झुकेंगे नहीं, लड़ाई चलेगी... आंदोलन को लेकर किसान नेता ने कर दिया एलान

Thu, 03 Apr 2025 07:23 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/फरीदकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/फरीदकोट (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 03 Apr 2025 07:23 PM IST
सार

पंजाब के फरीदकोट के गांव डल्लेवाला में वीरवार को बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। क्योंकि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 129 दिन बाद अपने पैतृक गांव पहुंचे थे। डल्लेवाल वीरवार को पटियाला के अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए हैं। 

विज्ञापन
Farmer leader Jagjit singh Dallewal returned to his village after 129 days Kisan andolan
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के पटियाला के निजी अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद बीकेयू एकता सिद्धूपुर के प्रांतीय अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल वीरवार को फरीदकोट में अपने गांव डल्लेवाला पहुंचे। किसान नेता डल्लेवाल पूरे 129 दिन बाद अपने पैतृक गांव पहुंचे। इससे पहले वे 25 नवंबर को अपने गांव से खनौरी बॉर्डर के लिए आमरण अनशन के लिए निकले थे। गांव पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

विज्ञापन


गांव डल्लेवाला में भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की अगुवाई में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य सरकार की तरफ से खनौरी और शंभू बॉर्डर पर किसानों के मोर्चे जबरन खत्म करवाए जाने का निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही आने वाले दिनों में किसानों की मांगों को लेकर संघर्ष को और तेज करने का बड़ा ऐलान भी किया गया। 
विज्ञापन


Trending Videos

आप सरकार ने किसानों की पीठ में छुरा घोंपा

इससे पहले किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने पटियाला में कहा कि एमएसपी की गारंटी कानून की लड़ाई को जीत तक लेकर जाना उनका संकल्प है। इसे पूरा करने के लिए वह अपनी पूरी जिंदगी समर्पित कर देंगे। पंजाब की मान सरकार ने धोखे से किसानों की पीठ में छुरा घोंपा है। पहली बार ऐसा हुआ है कि बैठक के लिए बुलाकर किसानों को गिरफ्तार किया गया हो। इसके बाद बार्डरों पर चल रहे मोर्चों पर हमला किया, जो बेहद शर्मनाक है। 

विज्ञापन

देश के किसानों के लिए डेथ वारंट 

डल्लेवाल ने उन्होंने कहा कि जब 18 जनवरी तक बड़ी गिनती नौजवान मोर्चों पर दिन-रात पहरेदारी करते थे तो किसी सरकार में आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं हुई। वीरवार सुबह पटियाला के प्राइवेट अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। इसके बाद मीडिया से बात करते डल्लेवाल ने कहा कि पिछले कई दिनों से अमरिकी व्यापार प्रतिनिधिमंडल भारत आया हुआ है और अमरिकी कृषि उत्पादों पर आयात शुल्क खत्म करने का दबाव भारत सरकार पर बनाया जा रहा है। यदि भारत सरकार इस दबाव में झुकती है तो वह देश के किसानों के लिए डेथ वारंट समान होगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी दावा करते हैं कि उनकी 56 इंच की छाती है और उनकी सरकार किसी के सामने नहीं झुकती। अगर सही मायने में उनकी 56 इंच की छाती है एवं वे किसी विदेशी सरकार के सामने नहीं झुकते तो भारत के किसानों के हकों की रक्षा करने के लिए स्टैंड लें व अमरिका के दबाव के सामने न झुकें।

विज्ञापन

लगातार होंगे किसान महापंचायतें

डल्लेवाल ने कहा कि किसानों का आंदोलन जारी रहेगा, क्योंकि इसी आंदोलन के दबाव के चलते संसद की कृषि विषयों पर बनी स्थायी समिति ने अपनी रिपोर्ट में एमएसपी गारंटी कानून बनाने की सिफारिश की। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को फिरोजपुर, 5 अप्रैल को पटियाला, 6 अप्रैल को फतेहगढ़ साहिब, 7 अप्रैल को धनौला (बरनाला), 8 अप्रैल को दौदा (मुक्तसर साहिब), 9 अप्रैल को फाजिल्का, 10 अप्रैल को अमृतसर एवं मई के महीने में हरियाणा व राजस्थान में महापंचायतें होंगी, जिनमें वह स्वयं भाग लेंगे और संबोधित भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed