फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sirsa mla brother in law looting and throw out the train

विधायक के साले को लूटकर ट्रेन से फेंका

Tue, 21 Oct 2014 11:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, सिरसा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, सिरसा Updated Tue, 21 Oct 2014 11:11 PM IST
विज्ञापन
sirsa mla brother in law looting and throw out the train

सिरसा से निर्वाचित इनेलो विधायक मक्खनलाल सिंगला के साले वजीर सिंह के साथ सोमवार रात रेलगाड़ी में लूटपाट की घटना होने का मामला सामने आया है। लुटेरों ने वजीर सिंह को बेहोश करके गांव सुचान-कोटली के पास रेलगाड़ी से नीचे फेंक दिया।

विज्ञापन


पुलिस की सहायता से मोबाइल लोकेशन के आधार पर परिजन सुबह सुचान पहुंचे तो वजीर सिंह रेलवे लाइन के पास बेहोश पड़ा मिला। परिवार वाले उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले गए। जहां से डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों उसे एक निजी अस्पताल में ले गए। शाम को रेलवे पुलिस घायल के बयान दर्ज करने अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय वजीर सिंह मंडी कालांवाली स्थित माडल टाउन में रहता है। वह सिरसा के नवनिर्वाचित विधायक मक्खनलाल सिंगला का साला है। सोमवार को वजीर अपने भतीजे लवली के साथ प्लाट खरीदने के लिए पंजाब के जिला मानसा गया था। वजीर सिंह की भतीजी की शादी भी मानसा में हुई है, इसलिए लवली वहां ठहर गया और वजीर शाम की रेलगाड़ी से वापस कालांवाली के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वजीर सिंह के रिश्तेदार तरसेम सिंह ने बताया कि रात साढ़े आठ बजे उसकी वजीर सिंह से बात हुई थी और उसने रात साढ़े 11 बजे तक कालांवाली पहुंचने की बात कही। साढ़े 11 बजे के बाद कई बार उन्होंने मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन वजीर सिंह का फोन नहीं उठा। मंगलवार सुबह तक भी जब वजीर सिंह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने पुलिस की सहायता से उसका मोबाइल नंबर ट्रेस करवाया, जिसकी लोकेशन सुचान के नजदीक आई।

इस पर परिजन सुचान पहुंचे। ग्रामीणों से उन्हें पता चला कि रेलवे लाइन किनारे एक व्यक्ति बेहोश पड़ा है। घरवाले रेलवे लाइन पर पहुंचे और बेहोश वजीर सिंह को तुरंत सामान्य अस्पताल पहुंचाया। परिजनों के अनुसार वजीर सिंह के पास रखी नकदी, सोने की अंगूठी व कड़ा था, जो गायब है।

परिजनों ने शंका जताई है कि रेलगाड़ी में वजीर सिंह के साथ लूटपाट करने के बाद लुटेरों ने उसे रेलगाड़ी से नीचे फेंक दिया। रेलवे थाना पुलिस के इस सुरेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में मामला लूटपाट का ही लग रहा है।


घायल के बयान दर्ज करने के लिए वे अस्पताल गए थे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे अनफिट बताया है। घायल के होश में आते ही पुलिस उसके बयान दर्ज करके मामले की जांच को आगे बढ़ाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed