फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Silence in house of Gagandeep Singh, who was killed in bomb blast in Ludhiana Court Premises

लुधियाना: कोर्ट में आरडीएक्स से ब्लास्ट करने के आरोपी के घर में क्या है हाल, धमाके से पहले कहां था, अब हुआ खुलासा

Sat, 25 Dec 2021 11:26 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 25 Dec 2021 11:26 AM IST
सार

लुधियाना कोर्ट परिसर में गुरुवार को एक बम धमाका हुआ था। इसमें मारे गए युवक की पहचान होते ही इसका लिंक पाकिस्तान से जुड़ गया। मारा गया गगनदीप काफी कट्टर विचारधारा का था।

विज्ञापन
Silence in house of Gagandeep Singh, who was killed in bomb blast in Ludhiana Court Premises
लुधियाना धमाके का आरोपी गगनदीप सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना के कोर्ट परिसर में गुरुवार को हुए बम धमाके में मारे गए गगनदीप सिंह के घर खन्ना की प्रोफेसर कॉलोनी में सन्नाटा पसरा हुआ है। इस मामले पर कोई कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। गगनदीप को अगस्त 2019 में मोहाली एसटीएफ ने ड्रग केस में गिरफ्तार कर उस पर मामला दर्ज किया था। 

विज्ञापन

 

इससे पहले वह खन्ना पुलिस में बतौर मुंशी तैनात था। केस दर्ज होने के बाद विभाग ने उसे बर्खास्त कर दिया था। सितंबर 2021 में वह जेल से बाहर आया था। ब्लास्ट से तीन दिन पहले से उसे किसी ने देखा तक नहीं था। शुक्रवार को मोबाइल सिम के माध्मय से उसकी पहचान हुई। देर शाम से एनआईए सहित अन्य जांच एजेंसी ने गगनदीप सिंह के घर को घेर रखा है। 

विज्ञापन

घर के चारों तरफ लगा पहरा

सूत्रों के अनुसार गगनदीप सिंह का एक छोटा भाई भी है जो बिलकुल उसके जैसा ही दिखता है, लेकिन उसका कद छोटा है। सूत्रों के अनुसार गगनदीप के भाई रिंकू से भी पूछताछ की जा रही है क्योंकि वह भी नशा तस्करी में जेल काट चुका है और अभी कुछ समय पहले ही बाहर आया है। जानकारी के अनुसार दोनों भाई एक साल पहले किराए के मकान में रहते थे। फिर उन्होंने गुरु तेग बहादुर नगर में अपना मकान लिया। इसके बाद वे वहां से प्रोफेसर कॉलोनी में शिफ्ट हो गए जहां उन्होंने अपना मकान बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बस ड्राइवर थे पिता

गगनदीप के पिता अमरजीत सिंह गवर्नमेंट सर्विस से रिटायर हुए थे। वह बस ड्राइवर थे। दोनों भाइयों ने नशा तस्करी से खूब पैसा कमाया और प्रॉपर्टी बनाई। सूत्रों के अनुसार दोनों भाइयों ने एक नाइजीरियन नागरिक से मिलकर एक फार्मूला लिया जिससे वह ऐसी शराब तैयार करते थे जिसमें कम खर्च में ज्यादा प्रॉफिट होता था। वे हाई लेवल पर शराब की तस्करी करते थे।


एनआईए की टीम ने घर के सभी परिजनों को अपनी कस्टडी में ले रखा है। देर रात तक एनआईए की टीम ने परिवार के सभी सदस्यों से अलग अलग पूछताछ की है। वहीं घर की तलाशी भी ली गई है। इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि घर से कुछ मिला है या नहीं। देर रात को एनआईए टीम के जाने के बाद घर के चारों तरफ पुलिस के पहरा लगा दिया गया है। किसी व्यक्ति को घर के अंदर या बाहर जाने की इजाजत नहीं है। 

कट्टर विचारधारा का था गगनदीप सिंह 

लुधियाना ब्लास्ट के आरोपी गगनदीप सिंह के खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से तार जुड़े होने की बात कही जा रही है। 1978 में बने बब्बर खालसा को पाकिस्तान में बैठा वाधवा सिंह बब्बर ऑपरेट करता है जो 90 के दशक में वहां भाग गया था। इससे पहले अक्तूबर 2007 में लुधियाना के ही शिंगार सिनेमा में हुए बम ब्लास्ट में भी बब्बर खालसा का नाम आया था। उस ब्लास्ट में 7 लोग मारे गए थे और 32 घायल हुए थे। गगनदीप सिंह के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि वह काफी कट्टर विचार का था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed